शाहीन परवीन- स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर, अमन बाल्मीकि- मिस्टर फेयरवेल व पलक सिंह को मिली मिस फेयरवेल की उपाधि

Newspostg, Education/Academics Desk. Report-A. Anand

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। स्थानीय श्री साईं शैल मंगलम महाविद्यालय में स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को स्मरणीय विदाई दी गई। महाविद्यालय सभागार में जूनियर छात्रों द्वारा आयोजित रंगारंग फेयरवेल कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के निदेशक गोपाल जी श्रीवास्तव व प्राचार्य अनुपमा श्रीवास्तव द्वारा समस्त शिक्षकों के साथ माँ सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय के स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने अपने सीनियर्स को तिलक लगाकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उक्त अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। 

सर्वप्रथम बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अपने वरिष्ठों के स्वागत में मनमोहक व अनोखा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। उसके पश्चात जूनियर छात्रों ने संगीत व नृत्य की झड़ी लगा दी। वहीं जूनियर छात्रों के साथ साथ स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने भी कई शानदार प्रस्तुतियां दीं व महाविद्यालय में बिताये अपने तीन वर्ष के खट्टे मीठे अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में अंतिम वर्ष के छात्रों को आशीर्वाचन दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गत तीन वर्षों के रिकॉर्ड एवं आज के प्रदर्शन के आधार पर सीनियर छात्रों को विभिन्न उपाधियों से अलंकृत किया गया। 

सीनियर्स का इन उपाधियों से हुआ अलंकरण:

बीए अंतिम वर्ष से शिवम पाण्डेय को मिस्टर बीए व रीना बैस को मिस बीए, बीसीए अंतिम वर्ष से आकाश कुशवाहा को मिस्टर बिसीए एवं प्रीती कुमारी को मिस बिसीए, बीकॉम तृतीय वर्ष के मो. शाहनवाज़ को मिस्टर बीकॉम व प्रिया कुमारी को मिस बीकॉम के अलंकार मे सम्मानित किया गया। महाविद्यालय द्वारा विशिष्ट व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की श्रेणी में मोस्ट डिसिप्लिन्ड स्टूडेंट के रूप मे बीकॉम तृतीय वर्ष से सुरभि सिंह को एवं मिस डायनामिक के रूप में बीकॉम तृतीय वर्ष से ही स्वाति कुमारी को सम्मानित किया गया। इस फेयरवेल के दिन उत्कृष्ट वेश भूषा व प्रदर्शन को देखते हुए मिस फेयरवेल के रूप में बीकॉम तृतीय वर्ष से पलक सिंह व मिस्टर फेयरवेल के रूप मे बीए तृतीय वर्ष के अमन बाल्मीकि को सम्मानित किया गया। अंत में अति विशिष्ट सम्मान स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर, बीए तृतीय वर्ष की शाहीन परवीन को प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा विभिन्न अवसरों पर महाविद्यालय मे होने वाले अनेकों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान कर पुरस्कृत भी किया गया। महाविद्यालय के निदेशक गोपाल जी श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में छात्रों को समाज व देश हित मे निरंतर अपनी सेवाएं देने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें प्रेषित की। अंत में महाविद्यालय के छात्र संघ प्रभारी स. प्रा. रामजी शुक्ला ने जूनियर छात्रों को धन्यवाद व सीनियर्स को शुभकामनायें प्रदान करते हुए आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक  संयोजक दिनेश श्रीवास्तव, स्टाफ कॉउन्सिल अनिल केशरी, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापिका कुलदीप कौर, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी मो. जावेद, अरविन्द बैस, पूनम झा, अर्पिता बिस्वास, अशोक विश्वकर्मा, किरण सिंह, विनोद विश्वकर्मा, अश्विनी कुमार सिंह व सनिल दास उपस्थित रहे। मंच संचालन का कार्य अमन भारद्वाज व जागृति सिंह ने मनोरंजक ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *