Newspost, Regional Desk. A. Anand.
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत 26 मई को मिश्रा पाली क्लिनिक एण्ड नर्सिंग होम बैढ़न में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में ब्राह्मण समाज के साथ ही सर्व समाज के लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
ब्राम्हण समाज सिंगरौली के गोविंद प्रसाद पाण्डेय, अमित द्विवेदी, डॉ. डीके मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, इंजीनियर आशीष शुक्ला, शिवेंद्र पांडे, विनोद चौबे, राजेश दुबे, प्रीतेश पाठक, सौरभ दुबे, रवि द्विवेदी सहित अन्य प्रबुद्धजनों ने साझा की गई जानकारी में बताया कि भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में रविवार 26 मई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
मिश्रा नर्सिंग होम में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक ब्लड डोनेट करने का कार्य किया जाएगा। ब्राम्हण समाज ने सर्व समाज से इस पुनित कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की तथा कहा है कि रक्तदान महादान है, आप सबके सहयोग से एकत्र एक-एक बूंद रक्त किसी के जीवन की रक्षा में सहायक सिद्ध होगा।
