Newspost, Regional Desk, A. Anand.
सिंगरौली/ रीवा। मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा सिंगरौली जिले के बिरहा विधा के लोक गायक राम गोविंद ‘रंगीला’ को रीवा जिले के शासकीय गणतंत्र दिवस समारोह में बिरहा की प्रस्तुति देने के लिये आमंत्रित किया गया है।
बिरहा स्टार रंगीला ने बातचीत में बताया कि गत वर्ष के समारोह में उन्हें सीधी बुलाया गया था। बताया कि इस बार देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में उन्हें अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिला है। बताया कि राष्ट्रप्रेम व समाजोत्थान के प्रसंगों पर आधारित बिरहा लोकगीतों की वहाँ प्रस्तुति करेंगे।

बिरहा कलाकार राम गोविंद शासकीय हाईस्कूल में विज्ञान के शिक्षक हैं।
