News Desk, Kuldeep Singh ‘Sunny’, पिपरी.

पिपरी, सोनभद्र। पिपरी के अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिषद में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गीत संगीत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में भगवान कृष्ण जी की आकर्षक झांकी सजाई गई जिसमें रेणुकूट व पिपरी की महिलाओं के साथ ही सिंगरौली के मशहूर भजन गायक प्रताप सिंह (प्रीत) और कुलदीप सिंह (सन्नी), देवानंद पाठक, सुषमा पाठक, नीलम पांडेय सभी ने भजनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन की खुशियां मनाई। आश्रम के महंत पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय ने इस मौके पर लोगों को जन्माष्टमी की महत्ता बताया।

इस अवसर पर नीलम पांडेय, संध्या सिंह, सुरेंद्र कौर, इंद्रावती, प्रताप सिंह (प्रीत), कुलदीप सिंह (सन्नी), सर्वजीत सिंह, राकेश, परशुराम शर्मा, शुभम, पवन, दीपक, दीपू सिंह, देवानंद पाठक, सुषमा पाठक, समेत बडी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

प्रसिद्ध गायक प्रताप सिंह ‘प्रीत’ ने गाए भजन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *