सरस्वती शिशु मंदिर वैढ़न में जनमाष्टमी पर हुई रूप सज्जा प्रतियोगिता
NEWS DESK, बैढ़न, सिंगरौली, MP.
सरस्वती शिशु मंदिर बिलौजी, बैढ़न में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हुए 8 सितंबर शुक्रवार को राधा कृष्ण रूप साज सज्जा प्रतियोगिता में शिशु वाटिका के भैया बहनों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। शिशु वाटिका के दीदियों द्वारा राधा कृष्ण रूप की झांकी भी दिखाई गई।

इसी बीच में कार्यक्रम में उपस्थित माताओं के लिए भी प्रतियोगिता (जैसे प्रश्न मंच, गुब्बारा फुलाना इत्यादि) आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रतिभागियों को विद्यालय के प्राचार्य रामभुवन द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद द्विवेदी द्वारा पुरष्कृत किया गया। अंत मे भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
