बंधौरा चौकी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

Newspostg, Regional Desk.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। जिले के ग्राम कर्सुआलाल पोटकी टोला में बंधौरा चौकी पुलिस ने रेड कार्रवाई कर एक व्यक्ति के सब्जियों के खेत से हरे गांजा के पेड़ को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

चौकी प्रभारी ने मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर यह कार्रवाई की है। बताया गया कि उक्त सूचना की तस्दीक के लिए एक टीम ग्राम कर्सुआलाल पोटकी टोला भेजी गई थी। मुखबिर के बताये स्थान को चेक किया। जहां राजेन्द्र कुमार गुप्ता पिता स्व. रामनरेश गुप्ता उम्र 35 वर्ष के घर के पीछे सब्जियों के खेत से एक हरे गांजे का पेड़ मिलने पर पुलिस चौकी बंधौरा में धारा 8,20 (ए) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना ने लिया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में उप निरी सूरज सिंह, सउनि हरिनाथ सिंह उइके, प्रआर हेमराज पटेल, मनीष शुक्ला, आर शिवेन्द्र प्रताप सिंह, पुष्कर पोरवाल, राकेश यादव, पचीण तिवारी, अजीत यादव, सैनिक फूलचन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *