पत्रकार गौरव सम्मान से प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष आरपी सिंह सहित अन्य सम्मानित

Newspostg, Regional/ UP Desk.

रेणुकूट, (सोनभद्र), उ.प्र.। गुरुवार को भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में मुर्धवा स्थित स्कूल सभागार में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकारिता के अलावा समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात पत्रकार लेखक विजय विनीत ने कहा कि पत्रकारिता का पेशा पवित्र है, इसे बदनाम न होने दें। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से पत्रकारिता करने वाला किसी से नहीं डरता। उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि आजकल पत्रकार क्या पढ़ रहे हैं, उन्हें व्याकरण का बोध नहीं है। हिंदी का पूर्ण रूप से ज्ञान नहीं है। इसलिए कार्यशाला आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाना भी जरूरी है। गोदी मीडिया के विषय पर उन्होंने कहा कि यह तो भगवान राम के युग से ही चली आ रही है। 
कार्यक्रम में बनवासी सेवाश्रम की चिकित्सक डॉ विभा ने कहा कि यह कार्य एक मिशन है। कठिन परिस्थिति में आप अपने कार्य को अंजाम देते हैं, जो सराहनीय और वंदनीय है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है जनता को पत्रकारिता पर पूरा भरोसा है। 

इनका हुआ सम्मान-

कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रही डॉ विभा व डॉ संजय, शिक्षा के क्षेत्र में श्वेता सिंह, समाज सेवा के क्षेत्र में विजय प्रताप सिंह, साहित्य के क्षेत्र में डॉ लखन राम जंगली, ऊर्जांचल में पत्रकारिता के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सोनभद्र वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रधान महासचिव व प्रेस क्लब ऊर्जाचल के अध्यक्ष आरपी सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जनपद के कोने-कोने से आए बड़ी संख्या में पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश कुमार मिश्रा ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर विजय विनीत प्रसिद्ध पत्रकार एवं लेखक, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार विवेक पाण्डेय, राजन, गजेंद्र गुप्ता, गोविंद मिश्रा, रोशन शर्मा, अरमान खान, विजय विश्वकर्मा, सुमित सिंह, अशोक गोयल, रंग बहादुर यादव, रामाश्रय राय, नईम गाजीपुरी, पीयूष राय, अमिताभ मिश्रा, किशन पाण्डेय, तालिब अंसारी, जी.के. मदान, अजय जौहरी, लल्लन प्रसाद गुप्ता, आनन्द गुप्ता, अवधेश शुक्ला, मस्तराम मिश्रा, रामजी गुप्ता, सत्य प्रकाश मिश्रा, राम कुमार गुप्ता, शिव प्रकाश पाण्डेय, मनोज सिंह राणा, अजय गुप्ता, शेख जल्लालुदीन, कृष्णा उपाध्याय सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नईम गाजीपुरी एवं संचालन लल्लन गुप्ता कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *