NewsPost, Regional Desk, Ashish Soni, सिंगरौली/भोपाल.
सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्रांतर्गत में पुलिस काफी एक्टिव दिख रही है और नियमों के खिलाफ गाड़ी चलाने पर उचित चलानी कार्यवाही कर रही है जिसमे पिछले एक सप्ताह में वाहन चेकिंग कर करीब 300 वाहनों का चालान काटा गया है। वहीं 1लाख 20 से अधिक राजस्व की प्राप्ति की गयी है। 100 अपराधों का चालान न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मो. युसूफ कुरैशी के निर्देश पर सरई थाना क्षेत्र में सरई टी आई ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा 15 दिनों से लगातार क्षेत्र में वाहन चेकिंग लगाकर वाहनों की जांच-पड़ताल की गयी। जहॉ यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों एवं आरटीओ के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों जैसे फोर व्हीलर वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, मोटर सायकल चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग करना, दो से अधिक सवारी बैठाना, शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाये जाने पर, बिना पेपर फिटनेस के वाहन चलाना जैसे नियम विरूद्ध पाये जाने पर उनके ऊपर चालानी कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी सरई ने बताया कि 15 दिनों से लगातार चेकिंग कर करीब 300 वाहनों का चालान काटा गया। इस चालानी कार्यवाही में करीब 1 लाख 20 हजार रूपये राजस्व के रूप में वसूल भी किये गये हैं। उन्होंने आगे बताया कि चालानी कार्यवाही करने के उपरांत उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
