NewsPost, Crime Desk, Ashish Soni, सिंगरौली/भोपाल.
सिंगरौली जिले कोतवाली क्षेत्र बैढऩ के सिद्धिखुर्द गांव में सोमवार की सुबह सरकारी जमीन हथियाने को लेकर सरपंच एवं ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ा कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति निर्मित हुई। जहॉ सरपंच रामलल्लू शाह पर युवती का गला घोट कर जान से मारने का आरोप लगा है वहीं मामले ने तूल पकड़ा तो सिद्धिखुर्द गांव कई घण्टे तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा। वहीं इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों को चोटे आयी हैं। मौके पर एएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंच गयी।

घटना के संबंध में फरियादिया आरती रजक ने बताया कि मेरे पिता लल्लू राम रजक सिद्धिखुर्द गांव में सरकारी राजस्व की जमीन पर कई वर्षो से मकान बनाकर निवासरत है। आरोप है कि सरपंच रामलल्लू शाह उक्त जमीन को हथियाने के लिये कई तरह के कुचक्र चाल चलता आ रहा था। आरती रजक ने कोतवाली थाना में तहरीर देते हुये बताया कि सोमवार की सुबह करीब 8.30 बजे शराब के नशे में रामलल्लू शाह, बालक चन्द्र शाह, केशवचन्द्र शाह, दिनेश साकेत, राजेश साकेत सहित दर्जन भर सरपंच अपने गुर्गाे के साथ हमारे घर मेंं घुसकर बहन, भाभी एवं घर के अन्य महिलाओं के साथ मारपीट एवं अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर पूजा रजक को सड़क पर खीचकर जान से मारने गला दबाने मरोडऩे लगे। वहीं गर्भवती ज्योति रजक का बाल घसीटकर मारपीट करने लगे। फरियादिया ने बताया कि सरकारी से बेदखल करने के लिये इस तरह का घिनौना कृत्य सरपंच ने किया है। फरियादिया ने यह भी आरोप लगाया है कि जिस वक्त घर के अन्दर सभी महिलाओं के साथ मारपीट-छेडख़ानी कर रहे थे। उस वक्त मेरे पिता लल्लूू राम रजक एवं ज्योति रजक के पति नीरज रजक घर में नहीं थे। सरपंच एवं उसके गुर्गो ने जमकर तांड़व किया। इसके पूर्व बीती रात सरपंच एवं उनके गुर्गो ने घर का ताला तोड़कर एक साथ घुसकर जबरन एक दीवान उठा ले गये थे। इधर उक्त घटना को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि भारी तादाद में गांव के लोग एकत्रित हो गये। साथ ही घटना स्थल पर सूचना मिलते ही सासन पुलिस चौकी भी पहुंच गयी। लेकिन हालात बेकाबृू होते देख कोतवाली के साथ -साथ अन्य पुलिस थाना के बल को भी बुलाना पड़ा। घटना स्थल पर एएसपी शिव कुमार वर्मा, टीआई सुधेश तिवारी सहित अन्य भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। तब कहीं जाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। घायल युवती को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मारपीट में सरपंच को भी चोटे आयी हैं। सरंपच को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरती की रिपोर्ट पर आरोपी सरपंच रामलल्लू शाह, केशव प्रसाद शाह, राजेश साकेत, दिनेश साकेत, गुड्डी साकेत, सविता साकेत, विनोद शाह, बालक चन्द शाह, बृजेश शाह, मनीष साकेत, भीमसेन शाह के विरूद्ध भादवि की धारा 294, 323, 506 एवं 34 तथा दिनेश साकेत के रिपोर्ट पर आरोपी नीरज रजक, अजय कुमार वैश्य, बालक राम वैश्य, रमेश सहित अन्य के विरूद्ध भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 एवं एससीएसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
सरकारी जमीन हथियाने सरपंच की नजर
जिस सरकारी जमीन में लल्लूराम रजक मकान बनाकर निवासरत है। उक्त जमीन को सरपंच हथियाने के लिये काफी दिनों से नजर गड़ाये हुये है और विवाद का कारण यही है। लेकिन टी आई सुधेश तिवारी के अनुसार यहॉ विवाद सरपंच एवं पूर्व सरपंच के बीच काफी लम्बे से दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई है। रजक पक्ष पूर्व सरपंच का व्यक्ति है। सरपंच रामलल्लू शाह जमीन पर कब्जा करना चाह रहा है। इसलिये यह विवाद आज बढ़ गया। वहीं टीआई ने यह भी बताया कि यहॉ जो घटना सत्य है। विडियो फुटेज के आधार पर ही मामला दर्ज कर लिया गया है और विवेचना जारी है जो भी तथ्य होगे उचित कार्यवाही होगी।
