एनसीएल में CMD भोला सिंह की अध्यक्षता में हुई 18वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

Newspost, Corporate Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश. @RohitGupta

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सोमवार को मुख्यालय में आयोजित 18वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता सीएमडी एनसीएल, भोला सिंह ने की। बैठक में प्रबंधन प्रतिनिधियों, संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी), सीएमओएआई और कंपनी सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ ही मनीष कुमार, निदेशक (कार्मिक), रजनीश नारायण, निदेशक (वित्त), जितेंद्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/संचालन), एस पी सिंह, निदेशक(तकनीकी/परियोजनाऔर योजना), एनसीएल के जेसीसी सदस्य अजय कुमार, राकेश कुमार पांडेय, बी एस बिष्ट, अशोक कुमार पांडेय, सीएमओएआई के अध्यक्ष एस के सिंह व महासचिव सर्वेश सिंह, सेफ्टी बोर्ड मेंबर्स, एनसीएल की सभी परियोजनाओ व इकाइयों के महाप्रबंधकगण, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष एवं अन्य को संबोधित करते हुए सीएमडी श्री सिंह ने बताया कि एनसीएल में आगामी 27 दिसंबर को डीजीएमएस के तत्वाधान में वार्षिक सुरक्षा सप्ताह का पारितोषिक वितरण समारोह दुधिचूआ क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जिसमें डीजीएमएस (Director General of Mines Safety) के वरिष्ठ अधिकारीगण व एनसीएल समेत सिंगरौली परीक्षेत्र की विभिन्न कोयला खनन कंपनियां भाग लेंगी। बताया कि एनसीएल में आज 26 दिसंबर को सुरक्षा समिति की त्रिपक्षीय बैठक भी आयोजित की जाएगी।

सुरक्षा समिति की बैठक में एनसीएल में गत वर्ष सुरक्षा हेतु की गई नई पहलों का ब्योरा तथा पिछली द्विपक्षीय बैठक के विषयों व बिन्दुओं पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इस बैठक में एनसीएल में खदान संचालन व कर्मियों की सुरक्षा से संबन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सकारात्मक, रचनात्मक और सहयोगात्मक तरीके से अपने विचार रखे। 

एनसीएल प्रबंधन ने भी खदान सुरक्षा को प्रथम व सबसे महत्वपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि कंपनी प्रबंधन सभी कर्मियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध एवं अत्यधिक संवेदनशील है। इस दिशा में निरंतर नए कदम उठाए जा रहे हैं। सुरक्षा हम सभी की ज़िम्मेदारी है व इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस दौरान एनसीएल की सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भी एनसीएल की खदानों को और अधिक सुरक्षित बनाने हेतु अपने अनुभव व सुझाव साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *