Newspost, National/Corporate Desk. Rohit Gupta.

कोलकाता। कोयला मंत्रालय, भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव श्रीमती विस्मिता तेज ने कोलकाता स्थित #CoalIndia के कॉर्पोरेट कार्यालय में गत दिवस आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। श्रीमती तेज ने कोल इंडिया की फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (FMC) परियोजनाओं की स्थिति और प्रगति के साथ ही कोल इंडिया की सहायक कंपनियों में कोयला उत्पादन व आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की।
इस बैठक में पी.एम. प्रसाद, चेयरमैन, कोल इंडिया, विनय रंजन, निदेशक (कार्मिक एवं औ.संबंध), देबाशीष नंदा, निदेशक (व्यवसाय विकास), मुकेश चौधरी, निदेशक (विपणन) और मुकेश अग्रवाल, निदेशक (वित्त) एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। 
बैठक में अपर सचिव (कोल) श्रीमती तेज ने ग्रीन इनिशिएटिव को और प्रभावी बनाने, कोल गैसीफिकेशन सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *