दुराचार के आरोपी को खुटार पुलिस ने 12 घण्टे में दबोचा

Newspost, MP Regional Desk, खुटार, सिंगरौली।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के कोतवाली थाने की खुटार चौकी क्षेत्र में घटित दुराचार की एक घटना के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते तथा कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार के सतत निगरानी में चौकी प्रभारी खुटार साहबलाल सिंह परिहार द्वारा दुराचार के आरोपी को 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। 

पुलिस का कहना है-

खुटार पुलिस के अनुसार 15 अक्टूबर को पीड़िता द्वारा उसके साथ जबरन दुराचार किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर अपराध क्र. 1347/24 धारा 64(1) बी.एन.एस. का कायम कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मनीष कुमार वर्मा पिता अंजनी वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी डगा थाना बरगवां को कड़ी मशक्कत के बाद ग्राम डगा से 12 घण्टे से भी कम समय में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहाँ से न्यायालय के आदेश पर जिला जेल पचौर में दाखिल किया गया। 

उक्त कार्यवाही में खुटार चौकी प्रभारी उनि. साहबलाल सिंह, सउनि राजेश मिश्रा, प्र.आर. राय सिंह, प्र.आर. गजराज सिंह, आर. अभिषेक कुमार, प्रदीप राठौर, गौरव यादव, राजेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *