बिहार व झारखंड में मिलीं सिंगरौली (एमपी) की गुमी लड़कियां

Newspost, MP Regional Desk. A. Anand

सिंगरौली (मोरवा थाना) पुलिस ने दो बालिकाओं को ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा

सिंगरौली की मोरवा पुलिस ने पिछले 48 घंटे में 3 बालिकाओं को बौधगया बिहार व झारखंड से ढूंढ कर परिजनों को सुपुर्द किया है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मोरवा कृष्ण कुमार पांडेय की निगरानी में थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी द्वारा एक टीम बिहार रवाना की गई थी। उक्त टीम द्वारा बिहार गया एवं झारखण्ड से बालिकाओं को दस्तयाब किया गया। 

Grand Festival Offer…स्टॉक सीमित

इसी महीने घर से गुमशुदा थीं लड़कियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को ग्राम चकरिया की 21 वर्षीय बालिका के बिना बताये कहीं चले जाने की रिर्पाट की गई जिस पर थाना मोरवा में गुम इंसान क्रमांक 86/24 कायम कर गुमशुदा की तलाश की जाने लगी। इसी प्रकार 11 अक्टूबर को ग्राम बड़गड़ निवासी एक 20 वर्षीय बालिका की गुमशुदा की रिपोर्ट आई जिस पर गुम इंसान क्रमांक 87/ 24 कायम कर गुमशुदा की तलाश की जाने लगी। मोरवा पुलिस द्वारा सायबर सेल सहित जरिए मुखबिर प्राप्त सूचना पर दोनों बालिकाओं को बिहार गया ग्राम डोभी से दस्तायाब कर पिरजनों को सुपुर्द किया गया।  

उक्त दस्तयाब कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक प्रवीण सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह, विपिन तोमर, सायबर सेल टीम के सोबाल वर्मा सहित सायबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *