विकसित संकल्प यात्रा पहुंची सर‌ई, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने जनमानस को किया संबोधित 

मीडिया से चर्चा के दौरान बोले सरई बाजार को जल्द दिलाएंगे जाम से मुक्ति 

Newspost, Regional Desk, सर‌ई, सिंगरौली. 

शनिवार को देवसर विधानसभा क्षेत्र के सरई में आयोजित विकसित संकल्प यात्रा के दौरान देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम शामिल हुए। इस दौरान सरई बाजार पहुंचे विधायक राजेंद्र मेश्राम का पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा व्यापारी बंधुओं ने भव्य स्वागत किया। 

नगर परिषद सरई के वार्ड नं. 5 में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में विधायक मेश्राम शामिल हुए तथा अपने संबोधन में सरकार के योजनाओं के बारे में बताया। यहाँ सभी विभागों के स्टाल के साथ ही विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक मेश्राम ने कहा कि सरई बाजार में जाम सबसे बड़ी समस्या है, हम जल्द बाईपास तैयार करवाकर जाम से राहत दिलाने कार्य करेंगें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का ध्येय है विकास करना। मेरी पहली प्रथामिकता भी यही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *