मां धनौजा मंदिर प्रांगण में मानस व भंडारे का किया गया आयोजन
Newspost, Regional Desk, Bihari Lal Gupta.
सरई, सिंगरौली (म.प्र.)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भूतनाथ शिव परिवार एवं भगवान राम परिवार का वर्षगांठ उत्सव मां धनौजा मंदिर प्रांगण में मानस व भंडारे के आयोजन के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का श्रीगणेश रविवार को मानस बैठकी हुई जो 24 घंटे तक लगातार संगीतमय तरीके से चलती रही। रविवार को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर सोमवार सुबह 9 बजे मानस पाठ का पारायण हुआ।
इस अवसर पर कन्या भोज कराकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
🔸यह भी पढ़ें 👉 भोजशाला सर्वे की बढ़ी मियाद, HC ने बढ़ाई 8 हफ्ते की अवधि..
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता अयोध्या प्रसाद शर्मा (पूर्व पंचायत सचिव घोघरा) रहे तथा सहयोगी टीम के रूप में माँ धनौजा भैरव सेवा समिति घोघरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
