भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे की समय सीमा को कोर्ट ने बढ़ाया, वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन हैं हिन्दू पैरोकार, एएसआई को दो माह बाद कोर्ट को देनी होगी पूर्ण रपट

Newspost, MP State Desk, Indore.

आज, सोमवार, 29 अप्रैल को उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश की इंदौर बेंच ने भोपाल के निकट धार में स्थित भोजशाला मामले में हिन्दू व मुस्लिम दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई के दौरान भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग को फिर से 8 हफ्ते का समय दे दिया है। कोर्ट ने इसे अंतिम बार दिया गया समय बताते हुए एएसआई को 8 सप्ताह बाद पूरे सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। पहले कोर्ट ने 40 दिन का समय दिया था जिसकी समय सीमा समाप्त हो गई थी। हालांकि मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख कर लिया है।

हिन्दू पक्ष द्वारा यह दलील दी गई है कि भोजशाला का निर्माण राजा भोज द्वारा कराया गया था और यह हिन्दू आस्था का केंद्र था जिसे मुगल काल में नुकसान पहुंचाया गया और इसके स्वरूप में बदलाव किया गया था।

हमने आप के लिए यहाँ ज़ी न्यूज़ की क्लिप को साझा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *