रविवार, 28 अप्रैल 2024 के मुख्य समाचार

Newspost Editorial Desk. Collected by- Dayanand Sharma, Edited by- Rohit Gupta.

🔸MP: लोकसभा के दूसरे चरण में रीवा में कम मतदान के लिये भाजपा उम्मीदवार जनार्दन मिश्रा ने कहा- शादी ब्याह, यज्ञोपवीत व भीषण गर्मी से कम पड़े वोट, जीत को लेकर जताया भरोसा

🔸सिंगरौली: पारा 42 के पार, सूनी पड़ी सड़कें; एनसी‌एल खदानों में भारी ब्लास्टिंग के विरोध में मोरवा थाना पहुंचे विस्थापन मंच के लोग, … फिर होगी बातचीत, एनसीएल ने फिर की भारी ब्लास्टिंग

🔸दिल्ली: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा,खड़गे को लिखा लंबा खत, लगाए कई आरोप

🔸MP: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में होशंगाबाद में सबसे अधिक पड़े वोट, विंध्य की सीटों पर शहरी इलाके से कम निकले मतदाता

🔸महाराष्ट्र (कोल्हापुर) से मोदी बोले- कांग्रेस कश्मीर में 370 बहाल करना चाहती है, NDA से मुकाबले के लिए वे राष्ट्रविरोधी एजेंडे और तुष्टीकरण पर उतरे

🔸महाराष्ट्र के कोल्हापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोल्हापुर महाराष्ट्र का फुटबॉल केंद्र है। यहां युवाओं के बीच फुटबॉल काफी लोकप्रिय है।

🔸महाराष्ट्र में गरजे पीएम मोदी, कहा- फुटबॉल की भाषा में बोलूं तो दूसरे चरण का मतदान खत्म होने तक भाजपा 2-0 से आगे

🔸मोदी बोले- INDI गठबंधन 5 साल में पांच PM बनाएगा, इनका एक ही एजेंडा- सरकार बनाओ, नोट कमाओ; इनकी सोच में तुष्टिकरण

🔸पीएम मोदी ने कोल्हापुर में एक जनसभा में विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आतंकी याकूब मेमन की कब्र संवारने वालों से राज्य के विकास की उम्मीद करना बेमानी है।

🔸महाराष्ट्र में प्रियंका के बोल- एक अंकल दरबार लगाकर ज्ञान दे रहे हैं, कांग्रेस आएगी… मंगलसूत्र चुराएगी…किसी और को दे देगी; ये ऐसा प्रधानमंत्री है जो बकवास करता है

🔸मल्लिकार्जुन खरगे का PM मोदी, अमित शाह पर निशाना; देश की संपत्ति अंबानी-अदाणी को बेचने का लगाया आरोप

🔸’हिम्मत है तो वाराणसी से चुनाव लड़ें राहुल गांधी’, पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता को दी बड़ी चुनौती

🔸BJP ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उज्ज्वल निकम को दिया लोकसभा का टिकट, इन्होंने कसाब को दिलाई थी फांसी; वर्तमान सांसद पूनम महाजन का टिकट कटा

🔸पीएम मोदी की उत्तर कर्नाटक में आज चार रैलियां, बेलगाम पहुंचने पर पूर्व CM शेट्टार ने किया भव्य स्वागत

🔸राहुल-प्रियंका को टिकट देने पर उलझन; CEC ने खरगे पर छोड़ा अमेठी और रायबरेली का फैसला

🔸आउटर मणिपुर के 6 पोलिंग बूथों पर दोबारा वोटिंग होगी, दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM-VVPAT तोड़ी गई थीं; 30 अप्रैल को होगा मतदान

🔸रायबरेली लोकसभा सीट: आज लग सकती है प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर, सोमवार को कार्यकर्ताओं संग बनाएंगी रणनीति

🔸सपा के गढ़ में पहुंचे अमित शाह, मैनपुरी-इटावा में जनसभा को किया संबोधित, कई सीटों पर है भाजपा की नजर, लगे जय श्रीराम के नारे

🔸वोटरों की चुप्पी बढ़ा रही राजनैतिक दलों की धड़कनें, गर्म हवा के झोंकों में निर्णायक मतदाता ‘शांत’

🔸रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस ने यूक्रेन के मध्य ‌और पश्चिम मध्य इलाकों के बिजली संयंत्रों पर दागी मिसाइल

🔹Tata IPL 🏏: आज दो क्वालिफायर मैच; अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में RCB से भिड़ेगा गुजरात जायंट्स; दूसरे मैच में CSK और SRH की होगी भिडंत

Visit us on Google, fb, X, Youtube, linkedin, Instagram; Our url: 'NewspostGlobal.com'

आप का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो...!🚩🚩जय श्री राम🚩🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *