राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की कठोर प्रतिक्रिया के क्या हैं मायने ..?

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के रेप और हत्या से भड़के जनाक्रोश के बाद राष्ट्रपति की टिप्पणी महत्वपूर्ण…

भाजपा के 12 घंटे के बंगाल बंद को आमतौर पर मिला समर्थन, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा पथराव, गोली व बम चलाने का आरोप.

Newspost, Editorial Desk. @rohitgupta

भारत। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कल बुधवार को महिला सुरक्षा के संदर्भ में की गई कड़ी टिप्पणी के बाद राजनीतिक विश्लेषक तरह तरह के मायने निकाल रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में एक रेजिडेंट महिला चिकित्सक के साथ क्रूरतापूर्ण रेप व हत्या का मामला फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा है। पश्चिम बंगाल सहित देशभर में चिकित्सकों के साथ ही सिविल सोसायटी ने इस घटना एवं ममता बनर्जी सरकार के रुख का विरोध ही नहीं किया, अपितु सड़कों पर उतर कर अपने आक्रोश का मुखर प्रदर्शन भी किया।

प. बंगाल भाजपा द्वारा बुधवार को 12 घंटे का प्रदेश बंद का आह्वान किया गया था। इसके पूर्व राज्यपाल बोस के घटनास्थल पर जाने तथा बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू की टिप्पणी के बीच की कड़ी कुछ संकेत अवश्य ही कर रही है। महामहिम मुर्मू ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि, “हद की भी हद होती है।” उन्होंने इशारे इशारे में ममता सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि “इस घटना से निराश और भयभीत हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि “जब इतिहास से सामना करने का समय आता है, तब ‌लोग सामूहिक विस्मृति की बीमारी का सहारा लेते हैं।” राष्ट्रपति ने कहा कि, भारत महिला की सुरक्षा के लिए खतरा विकृतियों के विरुद्ध जाग जाए, ऐसी मानसिकता से मुकाबला करे जो नारी को कमजोर, अज्ञानी और अक्षम समझते हैं।

आप भी बता‌एं !

कोलकाता में मंगलवार को छात्रों के जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को राष्ट्रपति के कथन का कहीं गंभीर आशय तो नहीं ? यह समय बताएगा। फिलहाल एक रोचक बात सामन आई है, और वह है राष्ट्रपति जी के बाद ममता दीदी का बयान। ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी ने अपना यह बयान देकर शरणागत भाव ही प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि, ‘वे बदला नहीं लेंगी, बंगाल को बदलेंगी।’ इसका अर्थ क्या हो सकता है? क्या पश्चिम बंगाल की परिस्थिति राष्ट्रपति शासन के लिये मुफीद है ??? इसका उत्तर हमें आप से चाहिए!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *