बिहार में गंगा के उफनने की संभावना, कैचमेंट इलाकों में बाढ़ का खतरा

Newspost, Editorial Desk. Rohit Gupta.

ऊर्जांचल क्षेत्र में रेणुकूट के समीप स्थित गोविंद वल्लभ पंत सागर, रिहंद बांध के कुल 13 में से 6 फाटकों को भारी जल दबाव के कारण मंगलवार को खोल दिया गया। यह बहु उद्देशीय बांध छत्तीसगढ़ से आ रही रेणुका नदी पर बना है। इसके जलाशय के पानी पर एनटीपीसी के 3 तापगृह, आदित्य बिड़ला समूह का रेणुसागर, उत्तर प्रदेश सरकार का अनपरा तापीय व ओबरा थर्मल प्रोजेक्ट निर्भर है। इस बांध का उपयोग जल विद्युत उत्पादन के लिए भी किया जाता है।

सोमवार की रात हुई भारी वर्षा से इस बांध का जलस्तर अप्रत्याशित ढंग से बढ़ने लगा जिसके कारण इसके 6 फाटकों को खोलना पड़ा। छोड़े गए लाखों क्युसेक पानी से सोन सहित गंगा नदी में उफान संभावित है जिससे बिहार के कुछ इलाके जलमग्न हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *