📌सबसे पहले रविवार को हुई दो जिलाध्यक्षों की घोषणा, कई जिलों में दर्जनों दावेदार, सोमवार को 18 जिले के अध्यक्ष घोषित…

Newspost, Political Desk, MP.

भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश यूनिट में संगठन के जिलाध्यक्षों की घोषणा को लेकर उहापोह चल रहा है तो दूसरी ओर प्रदेश के कई जिलों में वहाँ के दावेदार नेताओं की धड़कनें असामान्य हो चुकी हैं। फिलहाल जिलाध्यक्षों की घोषणाओं का क्रम देर से ही सही अब चल पड़ा है। गत रविवार, 12 जनवरी को उज्जैन व विदिशा जिले के अध्यक्षों के नामों की घोषणा के साथ ही श्रीगणेश हो गया है। दूसरी सूची भी सोमवार को आ गई जिसमें 18 जिलों के नेता चुने गए हैं।

भाजपा संगठन ने रविवार रात को सबसे पहले उज्जैन नगर का जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल और विदिशा जिले का जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी को बनाया है। 

भाजपा ने संगठन को नया आकार देने के लिए दिसंबर 2024 के महीने को चुना था। जिलाध्यक्षों का चुनाव 31 दिसंबर तक होना था। इसके लिए संगठन ने 1 से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए तय किया था और इसी समय सीमा में कुछेक मंडलों के अध्यक्षों को छोड़कर लगभग मंडल अध्यक्षों का चुनाव भी कर लिया। इसके बाद 16 से 31 दिसंबर के बीच जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्न होना था। हालांकि, दिसंबर महीने में प्रदेश के सभी 62 जिलों में रायशुमारी भी पूरी कर ली गई, लेकिन जिलाध्यक्षों की घोषणा में हो रही देरी का कारण दिग्गज नेताओं के बीच सहमति का न बनना भी बताया जा रहा है। छनकर आ रही अंदरूनी और मीडिया रिपोर्टों की मानें तो प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर लगभग जिलों के अध्यक्षों की घोषणा आज मंगलवार को देर शाम तक हो सकती है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि होल्ड पर रखे जाने वाले जिलों में सिंगरौली जिला भी एक हो सकता है।

अब तक जारी की गई सूची-👇

शहर/ जिलाध्यक्ष

भोपाल नगर- रविंद्र यति

भोपाल ग्रामीण- तीरथ सिंह मीणा

देवास- रायसिंह सेंधव

खंडवा- राजपाल सिंह तोमर

मैहर- कमलेश सुहाने

श्योपुर- शशांक भूषण

अशोकनगर- आलोक तिवारी

नीमच- वंदना खंडेलवाल

उज्जैन ग्रामीण- राजेश धाकड़

रतलाम- प्रदीप उपाध्याय

पन्ना- बृजेंद्र मिश्रा

शिवपुरी- जसमंत जाटव

बुरहानपुर- मनोज माने

छतरपुर-चंद्रभान गौतम

गुना- धर्मेंद्र सिकरवार

हरदा- राजेश वर्मा

म‌ऊगंज- डॉ. राजेंद्र मिश्रा

जबलपुर ग्रामीण- राजकुमार पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *