📌 समय सारिणी तैयार, रेलवे बोर्ड द्वारा हरी झंडी का इंतजार

Newspost, National Desk, N. Delhi/ सिंगरौली.

वाया सिंगरौली, भुसावल- कटनी एक्सप्रेस को चोपन तक चलाने की रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। पूर्व में चलने वाली इस ट्रेन को कोविड के समय बंद कर दिया गया था। तब यह ट्रेन पैसेंजर के रूप में चलती थी। आम यात्रियों, व्यापार मंडल सिंगरौली सहित अन्य संस्थाओं और संगठनों द्वारा इस ट्रेन को फिर से चलाने की बार बार मांग की जा रही थी। रेलवे बोर्ड ने यदि हरी झंडी दे दी तो यह ट्रेन फरवरी के किसी दिन से शुरू की जा सकती है।

इस ट्रेन के बारे में...

समस्त श्रेणी के 15 कोच वाले रैक से सुसज्जित यह ट्रेन लगभग 967 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 65 स्टेशनों पर रुकेगी। जबलपुर, कटनी, सिंगरौली और चोपन तक की यात्रा करने वालों के लिए यह एक अच्छी खबर है। रेलवे ने भुसावल-कटनी एक्सप्रेस को चोपन तक चलाने की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली है। भुसावल-कटनी-चोपन ट्रेन की प्रस्तावित समय-सारिणी और ठहराव को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए रेल बोर्ड के पास भेजा गया है। आशा व्यक्त की जा रही है कि इस ट्रेन का संचालन फरवरी से प्रारंभ हो जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *