बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों ने किया प्रवास
Newspost, State Desk, Rohit Gupta.

सिंगरौली।
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के आगामी चुनाव को लेकर अन्य सभी दलों के प्रचार प्रसार की तुलना में बहुत आगे है। बीजेपी अपने विभिन्न कार्यक्रमों के साथ फॉरवर्ड मार्च कर रही है। पार्टी का प्रदेश स्तरीय अभियान ‘चलो गांव की ओर’ 9, 10 व 11 फरवरी को चला। इस अभियान को फलीभूत करने के लिये प्रदेश नेतृत्व से लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मैदान में डंटे रहे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से लेकर जिले एवं मंडलों के पदाधिकारी प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में निर्धारित बूथों पर पहुंच कर 24 घंटे बिताए तथा संगठन द्वारा निर्धारित बूथ सशक्तिकरण अभियान को सम्पन्न किया।
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने बूथों को सशक्त बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करने के लिये विशेष रणनीति तैयार की है। इसके अनुसार संगठन ने समस्त बूथों की समितियों के सशक्तिकरण तथा डिजिटलीकरण के लिये पूर्व में ही विशेष अभियान चलाये थे। इसके पुनरीक्षण के लिये एक बार फिर बूथों पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
सिंगरौली जिले में यह अभियान प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह के निर्देशन तथा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के नेतृत्व एवं अभियान प्रभारी व जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह के संचालन में सम्पन्न हुआ। जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि जिले के समस्त 968 बूथों पर प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचे एवं निर्धारित कार्यक्रम को सम्पन्न किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह स्वयं चितरंगी के बूथ क्रमांक 97 एवं 98 पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पहुंचे तथा संगठन द्वारा निर्धारित करणीय कार्यों को सम्पन्न किया। लोक सभा विस्तारक डॉ संदीप मेहता स्वयं इस अभियान को सफल करने के लिये विभिन्न शक्ति केन्द्रों पर गये तथा कार्यकर्ताओं को इस अभियान के लिये प्रेरित किया।
जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता बैढ़न के बूथ क्रमांक 138 पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पहुंचे तथा निर्धारित कार्यक्रमों को सम्पन्न किया। अभियान के प्रभारी तथा जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह बूथ क्रमांक 110 पर रहे, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय बूथ क्रमांक 62 पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित रहे तथा बूथ सशक्तिकरण के अभियान में भाग लिया। बैढ़न मंडल के अध्यक्ष संदीप चौबे, सिंगरौली मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग, जयन्त मंडल अध्यक्ष संदीप झा, विंध्यनगर मंडल अध्यक्ष भारतेन्दु पांडेय एवं तियरा मंडल अध्यक्ष एक्सिस चंद्र वैश्य समेत समस्त मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडलों में इस अभियान को सफल बनाने में जुटे रहे।
भारतीय जनता पार्टी का हर एक पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता किसी न किसी बूथ पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप पहुंचा तथा संगठन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यों को वहां की बूथ समितियों के माध्यम से सम्पन्न कराया।
