Newspost, Regional Desk,Ashish Soni, Singruli, MP
बैढऩ से मोरवा जा रही रही नगर निगम सिटी बस ट्रेलर की टक्कर से अनियंत्रित होकर मुडवानी डैम के समीप पलट गयी। बस में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक सवारी थे। जिनमें 4 को गंभीर चोटे आयी हैं। यह घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की है। सड़क हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घायलों को उपचार के लिये नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बैढऩ से मोरवा जा रही नगर निगम की सिटी बस क्रमांक एमपी 66 पी 1118 बैढऩ से मोरवा की ओर जा रही थी कि दिन बुधवार की सुबह 10 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। जहॉ बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे से बस में सवार दर्जन भर यात्रियों को चोटे आयी। जिसमें 4 को गंभीर चोटे आने पर नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यह घटना पुलिस चौकी क्षेत्र जयंत की है। घटना के वक्त बस में कोहराम मच गया था। बस के अन्दर फंसे यात्रियों को राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी।
