अकौरी गांव के जंगल में हुई घटना, युवक- युवती ने एक साथ लगाई फांसी, पुलिस का कहना- प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला.

Newspost, MP-Regional Desk.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। सिंगरौली जिले के जियावन (देवसर) थाना क्षेत्र के ग्राम अकौरी के जंगल में गांव के ही निवासी एक युवक व युवती ने एक साथ फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी ग्रामवासियों को प्रात: हुई। युवा युगल द्वारा आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग माना जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

जियावन थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अकौरी निवासी संदीप पिता रामनरेश कोल उम्र 18 वर्ष एवं अंजना पिता जोखई कोल उम्र 18 वर्ष ने गांव के समीपी जंगल के एक पेड़ की डाली में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक बालक व बालिका दोनों का उम्र 18 वर्ष था। परिवार के लोगों ने उनके संबंध पर नाराजगी जाहिर की थी। बताया गया है कि इसी के चलते दोनों ने संभवत: एक साथ फांसी लगा ली। आपको बता दें कि नये कानून बीएन‌एस में आत्महत्या की धारा विलोपित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *