🔸भोपाल में चल रहे विज्ञान मेला में आयोजन सचिव डॉ. शिव कुमार शर्मा व परमाणु ऊर्जा विभाग के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार नायक द्वारा प्रदान किया गया पुरस्कार

Newspost, National Desk, Bhopal/Singrauli.

गत 27 से 30 दिसंबर 2024 तक भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित विज्ञान मेला में एनटीपीसी विंध्याचल ने मेगा पवेलियन श्रेणी में सम्मानजनक प्रथम पुरस्कार अर्जित किया है।

यह विज्ञान मेला, विज्ञान भारती एवं मध्यप्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) द्वारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वैज्ञानिक प्रयासों और नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रमुख मंच बना। एनटीपीसी विंध्याचल ने विज्ञान प्रदर्शनी की अत्यधिक प्रतिस्पर्धी मेगा पवेलियन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जो तकनीकी उत्कृष्टता और नवाचार में इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इन्होंने पुरस्कार प्रदान/प्राप्त किया यह सम्मान

यह पुरस्कार एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से माहताब आलम, सीनियर मैनेजर किरण दीवाकर, संकर्षण सुब्रमणियम वी, डिप्टी मैनेजर दिनेश कुमार मीना, जूनियर इंजीनियर की टीम ने प्राप्त किया। यह सम्मान विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. शिव कुमार शर्मा और परमाणु ऊर्जा विभाग के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार नायक द्वारा प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *