Newspost, Editorial Desk. Dayanand Sharma.
🔸मध्य प्रदेश : एमपी शिक्षा मंडल की परीक्षाओं के परिणाम घोषित, 'NEP-2020' के पैटर्न पर हुई थी परीक्षा, 23 को 5वीं व 8वीं की, 24 अप्रैल को घोषित हुआ हाई स्कूल व 12वीं का परीक्षा परिणाम
🔸MP: सरस्वती शिशु मंदिरों के साथ ही अन्य निजी स्कूलों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सिंगरौली, सीधी, रीवा व सतना के कई परीक्षार्थी प्रदेश की टॉप 10 सूची में
🔸सिंगरौली: पारा 40° पहुंचा, वायु गुणवत्ता भी बिगड़ी, AQI 180 के पार, रेल पटरी के किनारे मृत मिला आदिवासी युवक
🔸इजराइल-फिलीस्तीन जंग पर UN की चेतावनी- मई तक गाजा में भुखमरी का खतरा, हर घंटे 6 बच्चों की हो रही मौत
🔸इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो बने देश के राष्ट्रपति, चुनाव आयोग ने औपचारिक रूप से किया घोषित
🔸Inheritance Tax: पीएम मोदी ने जनता को किया आगाह, ‘कांग्रेस आपके बच्चों के अधिकार छीनना चाहती है’, यह टैक्स चल अचल सम्पत्ति का छीन लेगा 55% हिस्सा
🔸शिवराज सिंह चौहान को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, पीएम मोदी ने दिए संकेत, एमपी की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कही यह बात
🔸नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी, नागपुर में चुनावी मंच पर भाषण देते समय हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती
🔸जाति जनगणना को कोई ताकत नहीं रोक सकती; राहुल का पीएम मोदी पर निशाना
🔸इसराइल के साथ तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के साथ किया समझौता, नाराज़ हुआ अमेरिका
🔸PAN-Aadhaar Linking: पैन को 31 मई तक आधार से जोड़ने पर TDS की कम कटौती के लिए नहीं होगी कार्रवाई
🔸Russia: रूस का सबसे हाई प्रोफाइल मामला, भ्रष्टाचार के संदेह में रूस के उप रक्षा मंत्री गिरफ्तार; घूस लेने का लगा आरोप
🔸WB: शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा: पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी
🔸EC ने पीएम की स्पीच के खिलाफ जांच शुरू की: बांसवाड़ा में कहा था- कांग्रेस आई तो आपकी संपत्ति ज्यादा बच्चे वालों में बांट देगी
🔸Loksabha Election 2024: दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार थमा, 13 राज्यों की 88 सीटों के लिए 26 अप्रैल को होगा मतदान
🔸EC: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, EVM की तीनों इकाइयों का होता है अपना-अपना माइक्रोकंट्रोलर
🔸Sensex: निफ्टी व सेंसेक्स में उछाल, वैश्विक बाजारों में तेजी से मंहगा हुआ सोना
🔹IPL: रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हारी गुजरात, 224 रन बनाने के बाद भी अंतिम गेंद पर जीती दिल्ली, आज शाम SRH v/s RCB के बीच मैच
आपका दिन शुभ सुखद मंगलमय हो..सुप्रभातम्...!. जय श्री राम!
