प. बंगाल के संदेशखाली में सीबीआई रेड में बड़ी बरामदगी, ममता सरकार मुद्दे को लेकर पहुंची सुप्रीम कोर्ट
Newspost, National Desk. Rohit Gupta
पश्चिम बंगाल का संदेशखाली इलाका और वहाँ का राजनैतिक संरक्षण प्राप्त माफिया शाहजहां शेख को लेकर चर्चाओं पर विराम नहीं लग रहा है। गत गुरुवार व शुक्रवार को सीबीआई के एक विशेष दल द्वारा की गई छापामार कार्यवाही में शाहजहां और उसके करीबियों के ठिकानों की पड़ताल ने चौंकाकर रख दिया है।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने संदेशखाली में शाहजहां और उसके निकटतम लोगों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में नकदी और देशी के साथ ही विदेशी मेक के घातक असलहों की बरामदगी का दावा किया है। दूसरी ओर केन्द्रीय जांच एजेंसियों द्वारा शाहजहां के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई से टीएमसी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाखुश हैं। उनकी सरकार ने इसका विरोध जताते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख कर लिया है, ऐसी जानकारी मिल रही है।
सीबीआई की कार्रवाई को हमने ANI की रपट के साथ प्रस्तुत किया है। देखें पूरी रिपोर्ट!
