Newspost, State Desk, RB Singh ‘Raaz’.

मध्य प्रदेश के सभी जिले में ऐतिहासिक स्थलों तथा शासकीय भवनों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 21 से 26 जनवरी तक रोशनी की जाएगी। सीधी के कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को शासनादेश से अवगत कराया गया है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि शासन के निर्देशों के अनुरूप शासकीय भवनों में 21 से 26 जनवरी तक सजावट और रोशनी कराएं। इस व्यवस्था में आवश्यक व्यय विभागीय बजट से करें।

भारत पर्व पर होगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ होगी। संस्कृति विभाग द्वारा रज्जन सूर्यवंशी जबलपुर के बुंदेली लोकगीत तथा धीरज पाण्डेय सिंगरौली के गुदुम बाजा लोक नृत्य की प्रस्तुति को सीधी जिले के लिए अधिकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *