Newspost, Astrology, Shared by Swami Dayanand Sharma

?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?

☀ 19 – Jan – 2024, ☀ New Delhi, India

☀ पंचांग?
? तिथि नवमी 07:54 PM
? नक्षत्र भरणी अगले दिन के +02:51 AM तक
? करण :-भद्रा? नहीं है।
बालव 08:16 AM
कौलव 07:54 PM
? पक्ष शुक्ल
? योग साघ्य 12:45 PM
? वार शुक्रवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ?
? सूर्योदय 07:14 AM
? चन्द्रोदय 12:28 PM
? चन्द्र राशि मेष
? सूर्यास्त 05:49 PM
? चन्द्रास्त +02:22 AM
? ऋतु शिशिर

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष?
? शक सम्वत 1945 शोभकृत
? कलि सम्वत 5125
? दिन काल 10:34 AM
? विक्रम सम्वत 2080
? मास अमांत पौष
? मास पूर्णिमांत पौष

☀ शुभ और अशुभ समय?
☀ शुभ समय?
? अभिजित 12:10:45 – 12:53:04
☀ अशुभ समय?
? दुष्टमुहूर्त 09:21 AM – 10:03 AM
? कंटक 01:35 PM – 02:17 PM
? यमघण्ट 04:24 PM – 05:06 PM
? राहु काल 11:12 AM – 12:31 PM
? कुलिक 09:21 AM – 10:03 AM
? कालवेला या अर्द्धयाम 03:00 PM – 03:42 PM
? यमगण्ड 03:10 PM – 04:29 PM
? गुलिक काल 08:33 AM – 09:53 AM
☀ दिशा शूल?
? दिशा शूल पश्चिम

☀ चन्द्रबल और ताराबल?
☀ ताराबल?
? अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल?
? मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ

जनवरी महीने के?शुभाशुभ मुहूर्त

? विवाह मुहूर्त
नहीं है।

? मुंडन मुहूर्त
कोई मुहूर्त नहीं है

? गृह प्रवेश मुहूर्त
21

? नामकरण मुहूर्त
20, 21, 22, 24, 28, 29

? अन्नप्राशन मुहूर्त
21, 22, 28, 29

? कर्णवेध मुहूर्त
21, 22, 28, 29

? विद्यारम्भ मुहूर्त
21, 22, 28, 29

? उपनयन/जनेऊ मुहूर्त
कोई मुहूर्त नहीं है

? वाहन खरीद मुहूर्त
21, 24, 27, 29

? प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त
21, 26, 27, 31

? सर्वार्थ सिद्धि योग
19, 21, 22, 25, 28

? अमृत सिद्धि योग
25, 28

?लगन?तालिका?

सूर्योदय का समय: 07:14:31

सूर्योदय के समय लग्न मकर चर
273°22′33″

? मकर चर
शुरू: 07:01 AM समाप्त: 08:42 AM

? कुम्भ स्थिर
शुरू: 08:42 AM समाप्त: 10:12 AM

? मीन द्विस्वाभाव
शुरू: 10:12 AM समाप्त: 11:37 AM

? मेष चर
शुरू: 11:37 AM समाप्त: 01:12 PM

? वृषभ स्थिर
शुरू: 01:12 PM समाप्त: 03:08 PM

? मिथुन द्विस्वाभाव
शुरू: 03:08 PM समाप्त: 05:23 PM

? कर्क चर
शुरू: 05:23 PM समाप्त: 07:44 PM

? सिंह स्थिर
शुरू: 07:44 PM समाप्त: 10:02 PM

? कन्या द्विस्वाभाव
शुरू: 10:02 PM समाप्त: अगले दिन 00:18 AM

? तुला चर
शुरू: अगले दिन 00:18 AM समाप्त: अगले दिन 02:38 AM

? वृश्चिक स्थिर
शुरू: अगले दिन 02:38 AM समाप्त: अगले दिन 04:57 AM

? धनु द्विस्वाभाव
शुरू: अगले दिन 04:57 AM समाप्त: अगले दिन 07:01 AM

?6 बजे प्रातः?ग्रह स्पष्ट?

निरायण, Sidereal
ग्रह राशि
निरायण नक्षत्र, पद
निरायण
लग्न धनु 14°24′ पूर्वाषाढा1 भू
सूर्य मकर4°13′ उत्तराषाढा3 जा
चन्द्र मेष15°3′ भरणी1 ली
बुध धनु11°34′ मूल4 भी
शुक्र धनु0°29′ मूल1 ये
मंगल धनु16°36′ पूर्वाषाढा1 भू
बृहस्पति मेष11°57′ अश्विनी4 ला
शनि कुम्भ10°53′ शतभिष2 सा
राहू * मीन25°49′ रेवती3 च
केतु * कन्या25°49′ चित्रा1 पे

सायन, Tropical
ग्रह Tropical Position
सायन
लग्न 278°35′
सूर्य 298°24′
चन्द्र 39°15′
बुध 275°46′
शुक्र 264°40′
मंगल 280°48′
बृहस्पति 36°8′
शनि 335°5′
राहू * 20°0′
केतु * 200°0′

अयनांश लाहिरी / चित्रपक्ष = 24°12′
आज के लिए खास
यहां जो लेख दिये जा रहे हैं यह पूरी तरह जानकारी और अनुभव आधारित है,इसके लाभ हानि के जिम्मेदार आप स्वयं होंगे इसमें लेखक की किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं होगी

(1)

?सपने में कमल, हाथी और कलश सहित 10 चीजें हैं मां लक्ष्मी की कृपा के संकेत?
??????????
⭕सपनों की व्याख्या:- अगर आप भी स्वप्न में कमल, हाथी, मंदिर की घंटी, कलश, घड़ा या अन्य कई चीजें देखते हैं तो समझ लीजिए आपके ऊपर मां लक्ष्मी प्रसन्न होने वाली हैं और आप पर अपनी विशेष कृपा बरसाने वाली है। जानिए यहां जानेंगे ऐसे ही 10 खास स्वप्न फल के बारे में, जो बताएंगे कि कब होगा आपके घर लक्ष्मी जी का आगमन…

?1. घं‍टियां- रात्रि के समय नींद में स्वप्न में घंटियां बजती सुनाई देना किसी शुभ समाचार मिलने का पूर्व संकेत है।

?2. कमल- यदि आप सपने में कमल का पुष्‍प देखते हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। यह जीवन में धनलाभ होने तथा जल्दी ही खूब सारा पैसा मिलने का संकेत है, क्योंकि धन की देवी माता लक्ष्मी का आसन भी कमल का पुष्प ही है।

?3. लक्ष्मी दर्शन- यदि आप सपने में धन की देवी माता लक्ष्मी के दर्शन करते हैं तो इसका अर्थ आपके जीवन से शीघ्र ही आर्थिक संकट दूर होने वाला है तथा आपको फिर कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह स्वप्न व्यापार-व्यवसाय में लाभ को दर्शाता है।

?4. कलश- स्वप्न में कलश या पानी से भरा घड़ा देखना धन आगमन का प्रतीक है। इसमें भी अगर आप मिट्‍टी का पात्र या कलश देखते हैं तो यह सपना सर्वोत्तम समझा जाता हैं, क्योंकि यह स्वप्न भूमि लाभ तथा अपार धन संपदा प्राप्त होने का संकेत‍ है।

?5. हाथी- सपने में हाथी देखने का अर्थ घर में धन-समृद्धि और ऐश्‍वर्य का आगमन होना माना जाता है, लेकिन यदि आप सफेद हाथी देखते हैं तो यह राजयोग, अपार धन, अच्छी जॉब तथा धन-धान्य और सुख-समृद्धि मिलने का संकेत है।

?6. चिड़िया का घोंसला- यदि आप घर की छत या दीवार के कोने में कोई चिड़िया का घोंसला बनाते हुए स्वप्न देखते हैं तो यह माता लक्ष्मी के घर में आगमन का पूर्व संकेत समझा जाता है। मान्यतानुसार यह सपना जीवन में सभी सुख-सुविधाओं को मिलने का प्रतीक है।

?7. झाड़ू- हिन्दू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, अगर आप घर के आस-पास किसी व्यक्ति को सुबह-सुबह झाड़ू लगाते हुए देखते हैं तो जल्द ही आपके घर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है, ऐसा माना जाता है।

?8. सांप या उल्लू- यदि सपने में आपको सांप या उल्लू दिखाई देता है तो यह बेहद ही शुभ सपना माना जाता है। इसका अर्थ जल्दी ही मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर बरसने वाली है तथा घर में धन, सुख-समृद्धि का आगमन होने वाला है।

?9. छिपकली- यदि आपको सपने में तुलसी के पौधे के आसपास कोई छिपकली चलते हुए दिखाई पड़ती है तो यह मां लक्ष्मी की कृपा और धन, सुख-ऐशवर्य प्राप्ति का संकेत है। सपने में छिपकली देखना कार्य में सफलता, अचानक धन मिलने तथा ऋण मुक्ति का संकेत भी है।

?10. मंदिर / पालकी / शंख- इन सबके अलावा भी यदि आप स्वप्न में मंदिर, पालकी, शंख, गुरु, शिवलिंग, दीपक या द्वार देखते हैं तो यह स्वप्न समृद्धि देने तथा भाग्योदय होने का प्रतीक है।

(2)

“ग्रह व उनसे संबंधित बिमारी व उपाय”
〰〰?〰〰?〰〰?〰〰

1 – सूर्य – पित प्रकृति
स्वास्थ्य का कारक, हृदय, हड्डिया, दायी आंख ।

सिर में दर्द, गंजापन, हृदय रोग, हड्डियों के रोग, मिर्गी, नेत्र रोग, कुष्ट रोग, पेट की बिमारियां, बुखार, दर्द, जलना, रक्त संचार में गढ़बड़ी, शस्त्र व गिरने से चोट लगना etc.

2- चंद्रमा – कफ व कुछ वात प्रकृति ।
शरीर से बाहर निकलने वाले तरल, मानसिक स्तर, बायीं आंख ।

मानसिक रोग, क्षय रोग, रक्त संबंधी रोग, कफ तथा खांसी से बुखार, फेफड़ों में पानी भरना, पानी से होने वाली बिमारियां, जल व जलीय वस्तुओं से भय आदि।

स्त्रियों की माहवारी में गड़बड़ी तथा स्त्रियों की प्रजनन प्रणाली के रोग चंद्रमा के कारण होते है । स्त्रियों के स्तन रोग तथा दूध के बहाव का पता भी चंद्रमा से लगाया जाता है।

“चंद्रमा-मंगल” – स्त्रियों में मासिक धर्म व उसको नियंत्रित करता है।

3- मंगल – पित्त प्रकृति
शरीर में पूर्ति का कारक, सिर, अस्थि, मज्जा, हीमोग्लोबिन, मांसपेशिया, अंर्त गभाँशय ।

दुर्घटना, चोट लगना, शल्य चिकित्सा, जल जाना, खून के रोग, उच्च रक्तचाप, पित्त की थैली में stone, तेज बुखार, चेचक , बवासीर, गभ्रपात, सिर में चोट, लड़ाई में चोट , शस्त्र से चोट व गर्दन से ऊपर के रोग भी मंगल इंगित करता हैं ।

4 – बुध – वात, पित्त और कफ, त्वचा, गला, नाक, फेफड़े, दिमाग का अगला हिस्सा।

त्वचा संबंधी रोग, मानसिक विचलन, धैर्यहीनता, अभद्र भाषा प्रयोग, बहरापन, कान का बहना, हकलाना, तुतलाना, गूंगापन, नाक-कान-गले के रोग, श्वेत कुष्ट, नापुसंकता, अचानक गिरना, दु:स्वपन आदि।

4- बृहस्पति – कफ व
रोग का निवारक करने वाला ग्रह, अमाशय, पित्त की थैली, तिल्ली, अग्नाश्य का कुछ भाग, कान का अंदरूनी भाग, शरीर में चर्बी व आलस्य का कारक। लंबी बीमारी, पित्त की थैली के रोग, मोटापा, शुगर, तिल्ली के रोग, कान के रोग, पीलिया आदि।

5- शुक्र – वात व कुछ कफ प्रकृति ।
चेहरा, आंखे, नेत्र ज्योति, यौन क्रियाएं, भोग विलास, वीर्य, मूत्र प्रणाली, किडनी, गुर्दे ।

यह एक जलीय ग्रह है और इसका संबंध शरीर के हार्मोन से है ।

शुक्र यौन विकार, जननांग के रोग तथा मूत्र प्रणाली, चेहरे के रोग, नेत्र रोग, श्वेत कुष्ट रोग, मोतियाबिंद, ऐड्स, नापुसकंता, थायरड, प्रमेह।

7- शनि – वात तथा कुछ कफ प्रकृति ।
यह बहुत धीरे चलने वाला ग्रह है और इस कारण इससे होने होने वाले रोग असाध्य या दीघृ कालिक होते है ।
शनि का अधिकार क्षेत्र टांगे, पैर, नाड़ी, बड़ी आंत का अंतिम भाग, लसिका वाहिनी तथा गुदा है, यह लंबे अवधि वाले रोग कैंसर, गठिया बाय, बवासीर, थकान, पैर के रोग व चोट, पत्थर से चोट लगना आदि

8- राहु – शनि जैसे रोग ( असाध्य रोग )

हिचकी, फोबिया, कुष्ट रोग, तव्चा रोग, छाले, उन्माद, सर्प भय, जख्म का ठीक ना होना etc.

  • राहु-चंद्र – फोबिया, भय ।

9- केतु – इसकी दशा में बिमारी का पता लगाना मुश्किल है ।

डेंगू, मलेरिया, पेट में कीडे़, स्वाइन फ्लू, वायरल आदि।

केतु का द्वितीय भाव व बुध से संबंध हो तो जन्मजात रोग, तुतलाना, शल्य चिकित्सा ।

उपाय – 1. प्रतिदिन एक माला महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें ।

  1. तांबे के पात्र में प्रतिदिन सूर्य को जल दे ।
  2. आदित्यहृदय स्रौत का पाठ करें ।
  3. बृहस्पति का बीज मंत्र – ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं सं गुरुवे नमः।। इस मंत्र का जाप करे तथा किसी भी रोग की बिमारी की दवाई को बृहस्पतिवार से लेना शुरू करें क्योंकि बृहस्पतिदेव रोग निवारक ग्रह है ।

5 – लग्न व लग्नेश को मजबूत करें व लग्नेश का रत्न धारण करें ।
( क्योंकि लग्न-लग्नेश हमारी शारीरिक क्षमता को दिखाता है )
✏✏✏✏
हर हर महादेव ?
〰〰?〰〰?〰〰?〰〰?〰〰?〰〰

? मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप है।।
?? विशेष आग्रह ??
? अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन ,भगवान की आरती, माता, पिता व गुरुजनों को प्रणाम करना व मस्तक पर तिलक एवं शिखा (चोटी) अवश्य धारण करायें व हिन्दू धर्म के संस्कार बच्चों को दें एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी को व मित्रों को उपरोक्त संस्कार करने के लिए प्रेरित करें इसके दूरगामी लाभ मिलेंगे ।
?? आज का दिन आपके लिए मंगलमय हो।??
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग, धर्म, ज्योतिष,राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव है, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें…

???राशिफल???

? मेष राशि :चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।सेहत पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाभ बना पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे. जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है।

उपाय :- एक लाल मिर्च, 27 मसूर की दाल के दाने तथा 5 लाल फूल लेकर किसी हनुमान मंदिर में चढ़ाएं, इससे पारिवारिक जीवन की खुशियाँ बढ़ेंगी।

? वृषभ राशि :इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। आज आपका मन ऑफिस के काम में नहीं लगेगा। आज आपके मन में कोई दुविधा होगी जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।

उपाय :- आर्थिक उन्नति के लिए हरे रंग के वाहन का प्रयोग करना शुभ है।

?‍❤️‍? मिथुन राशि :का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। नौकरी बदलना मददागार साबित होगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर किसी नए क्षेत्र जैसे कि मार्केटिंग वग़ैरह में जा सकते हैं, जो आपके लिए बढ़िया रहेगा। जीवन की आपाधापी के बीच आज आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे। उनके साथ वक्त गुजार के आपको महसूस हो सकता है कि आपने जीवन के कई जरुरी पल गवां दिए हैं। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मज़ा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ।

उपाय :- दूध से भरा बर्तन सिरहाने रखें और सुबह घर बाहर किसी नज़दीक वृक्ष में डालने से हेल्थ अच्छी होगी।

? कर्क राशि :ही, हू, हे,हो, डा, डी ,डू, डे,डो।क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें। यह आपके बच्चों के हितों को हानि पहुँचा सकता है। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। किसी नज़दीकी रिश्तेदार या मित्र की तरफ़ से मिली अच्छी ख़बर के साथ दिन की शुरुआत होगी। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। महिला सहकर्मी बहुत मददगार रहेंगी और अटके कामों को भली-भांति पूरा करने में सहयोग देंगी। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें।

उपाय :- ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप सुबह-शाम दोनो समय 11 बार करने से स्वास्थ्य बना रहेगा।

? सिंह राशि :मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

उपाय :- आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बड़ या पीपल के पेड़ को दूध से सींचें और वहां की मिटटी का टीका शरीर पर कहीं भी लगाएं।

??‍♀ कन्या राशि :टो, पा, पी पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो,।काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।

उपाय :- केले की जड़ को अपने पास रखने से पारिवारिक जीवन अच्छा चलता है।

⚖️ तुला राशि :रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। अगर आप अनुभवी लोगों की राय लेंगे और अपने काम में नई सोच इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जाएगा। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।

उपाय :- बाहर जाते समय केसर या हल्दी का तिलक मस्तक पर करना आर्थिक स्थिति को सुधारेगा।

? वृश्चिक राशि :तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु,।आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। अगर आप अपने साथी के नज़रिए को नज़रअंदाज़ करेंगे, तो वह अपना आपा खो सकता/सकती है। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।

उपाय :- केले की जड़ को अपने पास रखने से पारिवारिक जीवन अच्छा चलता है।

? धनु राशि :ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।आपका ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। वे लोग ख़ुशक़िस्मत हैं जो अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप उसे ख़त्म कर दें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन इसके लिए अपनी निजी ज़िंदगी को दरकिनार न करें। आपको दोनों पर ही बराबर ध्यान देने की ज़रूरत है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा।

उपाय :- काला-सफेद कंबल किसी धर्म स्थान में देने से हेल्थ बेहतर होगी।

? मकर राशि :भो,ज, जी,(जू,जे जो) खी,खू, खे, खो, गा, गी।किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। आपको ऐसी परियोजनाओं पर काम करना चाहिए, जो आगे चलकर मुनाफ़ा दें। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज़्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

उपाय :- काले चने, काले उड़द, काले कपड़े और सरसों के तेल का दान करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

⚱️ कुम्भ राशि :गू, गे,गो,सा, सि, सू, से, सो, द,।अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

उपाय :- दाम्पत्य सुख प्राप्ति के लिए केसर का खाने में प्रयोग करें।

? मीन राशि:दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। बिना बताये आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और खुशी भी। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आपके अंदर नेतृत्व का गुण और लोगों की ज़रूरतों को समझने की संवेदनशीलता है। अगर आप ख़ुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता आपके क़दम चूमेगी। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

उपाय :- कांसे के एक गोल टुकड़े को हरे कपड़े में लपेटकर जेब में रखने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

??⭐जय श्री राम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *