सुंदरलाल शाह- महामंत्री तथा डा रविन्द्र सिंह, अरविंद दुबे एवं आशा अरुण यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया

News Desk, सिंगरौली। 

भाजपा के सिंगरौली जिला इकाई में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा के अनुमोदन तथा संभागीय संगठन प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री रणबीर सिंह रावत और जिला संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी की सहमति से जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने भाजपा के जिला संगठन मे आंशिक फेरबदल किया है।

जारी सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह को जिले का महामंत्री बनाया गया है। निवर्तमान महामंत्री दिलीप शाह के सीडा अध्यक्ष बनने से यह स्थान पर सुंदरलाल शाह को मनोनीत किया गया है। सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह एवं निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डा रविन्द्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संगठन ने दी है। पूर्व मे जिला उपाध्यक्ष एवं
मंडल अध्यक्ष रह चुके अरविंद दुबे को पुनः जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा जिला उपाध्यक्ष के एक रिक्त पद पर वरिष्ठ नेत्री आशा अरुण यादव को नियुक्त किया गया है।

निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्चना
बियार, तथा वार्ड संयोजक संतोष जायसवाल को जिला कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा :

जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने अपने वक्तव्य मे‌ कहा है कि समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के कार्यों मे परांगत हैं तथा सांगठनिक कार्यों का लंबा अनुभव रखते हैं। इन‌ सभी पदाधिकारियों के आने से निश्चित
ही भाजपा संगठन को मजबूती प्राप्त होगी तथा आने वाले चुनावों मे इसका सुखद परिणाम हम सभी को दिखाई देगा। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जिला एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है तथा संगठन एवं पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *