तैयारियों में जुटे पार्टी वर्कर और प्रशासन
News Desk, सिंगरौली, एमपी॰

मंगलवार, 25 जुलाई को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दो दिवसीय आधिकारिक प्रवास पर सिंगरौली आ रहे हैं। CM श्री चौहान 25 जुलाई को दिन में वैढ़न स्थित NCL ग्राउंड में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे तथा वैढ़न में सभा को संबोधित करेंगे। बुधवार 26 जुलाई को वे सरई में आम सभा को सम्बोधित करेंगे।

तैयारियों को पुष्ट करने में जुटे हैं संगठन एवं प्रशासन के पदाधिकारी
चुनावी दौर में मुख्यमंत्री के दो दिनी प्रवास कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक रामलल्लू बैस, कलेक्टर (DM) अरुण कुमार परमार, पुलिस अधीक्षक (SP) यूसुफ कुरैशी, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, अपर कलेक्टर अरविंद झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) शिव कुमार बर्मा, नगर निगम के परिषद अध्यक्ष देवेश पांडेय, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, SDM ऋषि पवार, आयुक्त (Commissioner) नगर निगम पवन सिंह, भाजपा नेता संजीव अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग (pwd) कार्यपालन यंत्री श्री चौरसिया सहित कई विभागों के अधिकारियों ने दोनों स्थानों के हेलीपैड व सभा स्थल का निरीक्षण किया तथा विभागीय अमले को आवश्यक निर्देश दिये।
#CM_Shivraj_Singh_Chowhan, #BJP_MP, #Jansampark_MP, #Collector_Singrauli, #Ram_Sumiran_Gupta
