कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक अमर सिंह ने विकास कार्यों का ब्यौरा तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतशीर्ष देव सिंह ने संगठन की शक्ति पर डाला प्रकाश

News Desk, चितरंगी, सिंगरौली.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं। आज सोमवार को चितरंगी विधानसभा क्षेत्र का वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।

सम्मेलन मे मुख्य वक्ता के रूप में जैतपुर विधानसभा से विधायक एवं प्रदेश मंत्री मनीषा सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कांतशीर्ष देव सिंह, क्षेत्रीय विधायक अमर सिंह, विस संयोजक सुरेंद्र सिंह वैश्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.रविन्द्र सिंह, चंद्रिका वैश्य तथा जिला महामंत्री लालपति साकेत मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने की।

कार्यक्रम में विधायक अमर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा तथा कृषि के संदर्भ में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी विधायक ने मंच से दी। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतशीर्ष देव सिंह ने पार्टी के स्थापना से लेकर अब तक के सफर की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दीं तथा लोकसभा की दो सीटों से लेकर आज पार्टी के इस विशाल वटवृक्ष बनने तक का इतिहास बताकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया।

जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने समस्त शक्ति केंद्र तथा बूथ समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्यों से आग्रह किया कि ‘हम सभी अब चुनाव के मुहाने पर खड़े हैं तथा हमारा हर एक दिन कीमती है’।

इस दौरान भाजपा नेत्री राधा सिंह, जिलामंत्री प्रवेन्द्र धर द्विवेदी, कलावती यादव, मंडल अध्यक्ष प्रकाश नारायण जायसवाल, विद्यासागर तिवारी, देवी प्रसाद वैश्य, शारदा शर्मा, अजीत सिंह चंदेल, लालधारी जायसवाल, शीतल प्रसाद गुप्ता आदित्य प्रताप सिंह, रिवई प्रसाद केवट सहित भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *