📌एमपी के छतरपुर महिला थाने में पीड़ित के पिता ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

Newspost, MP State Desk.

छतरपुर, मध्य प्रदेश। उत्तर प्रदेश में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक के साथ एक युवती द्वारा सेक्सटोर्सन और ब्लैकमेलिंग का मामला प्रकाश में आया है। प्रताड़ित हो रहे कॉन्स्टेबल के पिता द्वारा छतरपुर महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद आरोपी 24 वर्षीय युवती के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

प्राप्ति जानकारी एवं पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, छतरपुर निवासी आरोपी युवती अपने पूर्व प्रेमी प्रमोद राजपूत (यूपी पुलिस में आरक्षक) पिता दामोदर राजपूत निवासी मातगुंवा को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे ₹ 5 लाख से अधिक ऐंठ लिया था। पूर्व में उक्त युवती द्वारा दो बार उन्हें धमकाने और उन पर दबाव बनाने के लिये पुलिस में आवेदन भी दिया था लेकिन पैसे मिलने के बाद राजीनामा कर आवेदन वापस ले लिया था। तीसरी बार जब उसने फिर से धमकी दी तब पीड़ित युवक के पिता दामोदर राजपूत ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन को सम्पूर्ण घटना की जानकारी साझा कर उनसे आवश्यक दिशा निर्देश लेकर महिला थाने की टीआई माधवी अग्निहोत्री ने प्राप्त आवेदन पर विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि आरोपी युवती ने मप्र पुलिस की आरक्षक परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वहीं प्रमोद राजपूत जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षक पद पर पदस्थ है, उस पर शादी का दबाव बनाने के साथ ही उन्हें ब्लैकमेल भी कर रही युवती के विरुद्ध प्रताड़ित आरक्षक के पिता ने एफआईआर दर्ज करा दिया था।

बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में पदस्थ आरक्षक की शादी 10 माह पूर्व तय हो गई है। आरोपी युवती इस शादी में विघ्न डालने के साथ ही उन्हें प्रताड़ित कर और धन ऐंठना चाहती थी। 
महिला थाना निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री ने इस कार्यवाही को गंभीरता से संज्ञान में लिया और आरोपी युवती के शातिराना हरकतों के लिये उसे सलाखों के पीछे भेजकर यह उदाहरण प्रस्तुत किया है कि कानून महिला- पुरुष के बीच बिना भेदभाव के पीड़ित को न्याय और दोषी को दण्ड दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *