📌 TI Morwa ने फोटो व विवरण साझा कर सूचना देने की अपील की
Newspost, MP Regional Desk, A. Anand.
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। थाना मोरवा के नगर निरीक्षक (TI) कपूर त्रिपाठी ने एक सार्वजनिक अपील जारी कर गत वर्ष से लापता युवक एवं मार्च 2024 से गुमशुदा लगभग 14 वर्ष की बालिका की तलाश में सहयोग करने की अपील की है।
उन्होंने गुमशुदा लोगों का विवरण व फोटो साझा कर जानकारी दी है कि, गुमी बालिका पानकली पनिका पिता रामधारी पनिका उम्र 13 वर्ष 10 माह साकिन कतरिहार थाना मोरवा जिला सिंगरौली (म०प्र०) दिनांक 26.03.2024 को सुबह 9 बजे अपने घर से बिना बताये कहीं चली गई थी। इसके परिजनों द्वारा आस पास व रिस्तेदारी में पता तलाश किया गया। पता नहीं चलने पर परिजनों की तहरीर पर थाना मोरवा द्वारा अपराध क. 492/2024 धारा 363 ता.हि. कायम कर जाँच/ विवेचना की जा रही है।
गुमशुदा बालिका का हुलिया :
रंग सांवला, बदन एकहरा, उंचाई 4 फिट, नीले रंग की जीन्स पैंट व सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए है। एक हाथ में 'पानकाली' नाम का गोदना (टैटू) बनाया गया है।
लापता युवक का विवरण:
बिफनी उर्फ बिफन सिंह गोंड़ पिता इंदल सिंह गोंड़ उम्र 20 वर्ष साकिन चकरिया थाना मोरवा जिला सिंगरौली (म०प्र०)। यह दिनांक 08/01/2023 को 4 बजे अपने घर से बिना बताये कहीं चला गया है। इसके परिजनों द्वारा आस पास व रिस्तेदारी में पता तलाश किया गया। पता नहीं चला तब परिजनों की तहरीर पर थाना मोरवा द्वारा गुम इंसान क्रमांक 55/2024 कायम कर जाँच की जा रही है। बिफन का हुलिया इस प्रकार है – रंग सांवला, कद 5 फिट 5 इंच, बदन पर नीले रंग की जीन्स व लाल रंग की शर्ट पहन रखा है। पैरों में कंपनी का फुल लॉन्ग गम बूट पहने हुए है। स्थानीय भाषा बोलता है। टीआई कपूर त्रिपाठी द्वारा इन लोगों से संबंधित जानकारी थाना मोरवा / कन्ट्रोल रूम बैढन को नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर देने की अपील की है।
विवेचक -स.उ.नि., थाना मोरवा, संतोष सिंह, मो.नं. 7049134216,
थाना प्रभारी मोरवा-कपूर त्रिपाठी मो.नं.-9009213697, कंट्रोल रूम बैढ़न 7049134457 पर इनसे संबंधित जानकारी देकर सूचित कर सकते हैं।
