Newspost, MP Regional Desk, A. Anand.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। सोमवार, 8 जुलाई को मोरवा थानांतर्गत ननि वार्ड क्रमांक 9, भगत सिंह कालोनी में दोपहर लगभग 12 बजे एक 18 वर्षीय किशोरी ने अपने ही दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूलकर अपने जीवन का अंत कर लिया। 

जानकारी के अनुसार अंजली कुशवाहा पिता राम बहादुर कुशवाहा उम्र 18 वर्ष निवासी प्रयागराज उ.प्र. हाल मुकाम भगत सिंह कालोनी दोपहर में अज्ञात कारणों से अपने घर में दुपट्टा से फांसी का फंदा बनाकर झुल गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। उस समय घर में उसकी छोटी बहन एवं बीमारी हालत में उसकी भाभी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह ने मौके पर पहुंचकर युवती को फंदे उतरवाकर पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *