खुटार चौकी पुलिस ने करकोसा में रेड कार्रवाई कर 50 हजार का स्मैक व कार की बरामद

News Desk, सिंगरौली.

सिंगरौली के करकोसा गांव में हेरोइन स्मैक बेचने आये एक तस्कर युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। तब तस्कर पिस्टल भी लहराने लगा। गांव के कई लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए तस्कर को अपने कब्जे में ले खुटार चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। जहां आरोपी के कब्जे से खुटार पुलिस ने 12 ग्राम हिरोईन स्मैक, पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने कार्रवाई कर उसके कब्जे से इस्तेमाल कार को भी जप्त कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुखबिरों से सूचना मिली की एक व्यक्ति किशन साकेत निवासी धतुरा सफेद रंग की डिजायर कार वाहन क्र. जेएच 15 क्यू 4116 से अवैध मादक पदार्थ हिरोईन बिक्री के लिए लेकर ग्राम करकोसा जायेगा। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी खुटार उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने स्थल पहुंच रेड कार्रवाई शुरू किया। जहां रेड कार्यवाही के दौरान घटना स्थल ग्राम करकोसा में आरोपी किशन साकेत पिता राजकुमार साकेत उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम धतुरा थाना वैढ़न के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ हिरोईन स्मैक 12 ग्राम कीमती करीब 50 हजार रुपये एवं अवैध पिस्टल, जिन्दा कारतूस तथा डिजायर कार वाहन क्र.जेएच 15 क्यू 4116 बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्रवाई सउनि रामजी पाण्डेय, प्रआर दयाशंकर शर्मा, राय सिंह, गणेश मीणा, गजराज सिंह, आर. दशरथ माझी, मनीष पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *