अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा- सुरक्षित व शांतिपूर्ण विधानसभा निर्वाचन कराना हमारी प्राथमिकता
News Desk, सिंगरौली,एमपी
एसडीओपी (Dy SP) सिंगरौली के पद पर जनवरी 2017 से पुलिस सेवा में आए कृष्ण कुमार पांडेय ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। SDO P कृष्ण कुमार पांडे ने पुलिस सेवाओं के लिए डीएसपी पद पर चयन के बाद अपने कैरियर की शुरुआत जनवरी 2017 में प्रोबेशनर के बतौर ग्वालियर जिले के एक थाना इंचार्ज के रूप में की।

श्री पाण्डेय ने बताया कि थाना प्रभारी के रूप में वहाँ के उनके प्रारम्भिक कार्यकाल में ही विधानसभा चुनावों के संचालन से संबन्धित अनुभव मिला। ग्वालियर से डीएसपी के पद पर खरगोन ट्रांसफर हुआ, वहाँ से SDO P उमरिया और यहन से हॉक फोर्स में नक्सल ऑपरेशन में अपनी सेवाएं प्रदान किया।
शुक्रवार को यहाँ पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र को जाना एवं कार्य को लेकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे ने बातचीत में बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किये गये हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा संभवतः अक्टूबर माह में आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। चुनावी तैयारियों को लेकर कम समय बचा है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सुरक्षित, सुचारु एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन को संपन्न कराना है।
