मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग व बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्रों के आधार पर कलेक्टर ने दिए निर्देश
Newspost, MP Desk, RB Singh ‘Raaz’, Sidhi.
शीत लहर के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हुई है। बारिस के कारण तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना है। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के पत्र दिनांक 03.01.2023 के कण्डिका क्रमांक 1.1 तथा मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र दिनांक 22.11.2023 के अनुक्रम में छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी साकेत मालवीय ने आदेश जारी किया है कि जिला अंतर्गत प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, आई.सी.एस.ई., सी.बी.एस.ई. एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों का संचालन प्रातः 9 बजे के पूर्व नहीं किया जायेगा।
