शनिवार, 02 दिसंबर 2023 के मुख्य समाचार
Newspost, Editorial Desk. Presenter- Dayanand Sharma
?मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर सक्रिय हैं सटोरिया, भाजपा पर लग रहे मोटे दांव (सूत्र)
?एमपी : शीतकालीन बारिश की फुहारों से बढ़ी ठंड, बादल छंटते ही शीत लहर की आशंका
?सिंगरौली/सीधी, एमपी : कलेक्टर, एसपी ने मतगणना व्यवस्था व लॉ एण्ड ऑर्डर के आयामों की समीक्षा की
?सिंगरौली, एमपी : रविवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः सिंगरौली की मतगणना 19 राउंड, देवसर की 20 व चितरंगी क्षेत्र के लिये 21 चक्र में गिने जाएंगे वोट
?भारतीय नौसेना : बढ़ती ताकत से घबराया चीन, बोला- हमारी दुश्मनी नहीं
?कांग्रेस : ‘हमारा लक्ष्य अगले 10 साल में 50 फीसदी मुख्यमंत्री महिलाएं हों’, महिला कांग्रेस सम्मेलन में बोले राहुल गांधी
?कर्नाटक : बेंगलुरू में 45 स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बंगले पास है एक स्कूल
?धमकी : काफिरों…हम तुम्हारे मंदिर उड़ा देंगे, राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आतंकी हमले की धमकी
?अमेरिका : पन्नू कांड का कोई असर नहीं, भारत के साथ रिश्ते मजबूत; अमेरिका ने दी सफाई
?COP28 WCAS Dubai: पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति हर्ज़ोग से द्विपक्षीय वार्ता में गाजापट्टी में मानवीय सहायता पर जोर दिया
?COP28 Summit: देर रात दुबई से भारत लौटे PM मोदी, UAE में जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री ने रखे पॉजिटिव प्वाइंट्स
?दिल्ली : 2 करोड़ का सोना लेकर ताशकंद के लिए उड़ने से पहले ही CISF ने विदेशी गोल्ड तस्करों को दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा
?US : ‘गाजा में लोगों की सुरक्षा पर इजरायल के साथ काम कर रहा अमेरिका’, विदेश मंत्री ब्लिंकन बोले- हमास के कारण खत्म हुआ युद्धविराम
?मिजोरम : यहाँ 3 को नहीं 4 दिसंबर को होगी काउंटिंग, ईसाई समुदाय की मांग पर फैसला, कहा था- रविवार को चर्च जाना जरूरी
?बिल लटकाने पर तमिलनाडु के गवर्नर को SC की नसीहत: सीएम के साथ बैठकर सुलझाएं मामला; 11 दिसंबर को अगली सुनवाई
?इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी की सेल्फी वायरल, दुबई में हुई मुलाकात
?RBI : 97.26% दो हजार के नोट बैंकिंग सिस्टम में लौटे, अभी भी बने रहेंगे वैध
?पश्चिम बंगाल : बीजेपी के 11 विधायकों पर FIR दर्ज, राष्ट्रगान के अपमान का लगा आरोप
?दिल्ली की जानलेवा हवा, 26 दिन जहरीली सांस लेने के लिए मजबूर हुए लोग
?IND vs AUS 4th T20 : भारत ने 20 रन से रायपुर टी20 जीता, सीरीज में मिली 3-1 की अजेय बढ़त
आप का दिन शुभ और मंगलमय हो!
