भागने की फिराक में था आरोपी, रेलवे स्टेशन की पार्किंग में पकड़ाया

Newspost, MP Regional Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश।

अपनी बीवी के पहले शौहर से जन्मी 12 वर्षीय बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले सौतेले बाप को मोरवा पुलिस ने मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार अपने बीवी के पहले शौहर की 12 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुराचार करने वाले सौतेले बाप मोहम्मद आलम खान निवासी वार्ड नंबर 9 को मोरवा पुलिस ने मंगलवार शाम रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। बताया गया है कि वह सिंगरौली से बाहर भागने की फिराक में था।

सोमवार को 12 वर्षीय नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाने में जाकर आरोपी दरिंदे के विरुद्ध तहरीर दर्ज कराई थी कि उसके सौतेले पिता ने देर रात उसके साथ दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी द्वारा आरोपी के विरुद्ध बीएनएस 2023 की धारा 65(2), 351(3) एवं पोस्को एक्ट की धारा 5, 6 के तहत मामला पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि वह देर शाम रेल मार्ग से फरार होने की फिराक में है। पुलिस ने आज शाम घेराबंदी कर आरोपी को रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया, उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक एनपी तिवारी, रामनरेश शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक उमेश अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक अजीत परिहार, संजय परिहार, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, आरक्षक कमलेश तिवारी, महिला आरक्षक रामकली पनिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *