Newspost, Corporate Desk, A. Anand.
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के नेहरु शताब्दी चिकित्सालय में आगामी शनिवार, 13 जनवरी 2024 को नि:शुल्क शिशु रोग कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस कैंप में बीएचयू के डॉक्टर और सलाहकार भी उपस्थित होंगे और शिविर के लिए पंजीकृत लोगों को निःशुल्क उपचार एवं सलाह देंगे। शिविर का आयोजन निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) के तहत किया जा रहा है। इसमें उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
