यूनियन के सदस्यों में फैली खुशी की लहर, अन्य संगठनों ने भी दी बधाई
Newspost, Corporate Desk. @RohitGupta
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने मान्य श्रमिक संघों के लिये संचालित चेक ऑफ सिस्टम में अन्य श्रमिक संगठनों की तर्ज पर तकनीकी श्रमिकों के संघठन कोल इंडिया आईटीआई एम्पलाईज एसोसिएशन (सीटिया) को भी शामिल कर लिया है। इस संबंध में बुधवार को एनसीएल मुख्यालय से उप महाप्रबंधक कार्मिक/औद्योगिक संबध राजेश चौधरी ने सीटिया के महामंत्री अरविंद कुमार शाह को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।
पत्र प्राप्ति के बाद सीटिया संगठन में खुशी की लहर है। इस संबंध में महामंत्री अरविंद शाह ने बताया कि संघ के द्वारा एनसीएल प्रबंधन को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि कंपनी में प्रचलित कोड ऑफ कंडक्ट के तहत संचालित चेक ऑफ सिस्टम में उनके संगठन को भी शामिल कर संघ से जुड़ने वाले समस्त कर्मचारियों से वार्षिक सदस्यता शुल्क के रूप में 200 रुपये की कटौती प्रत्येक कर्मचारी के वेतन से की जाए। इस पर कंपनी प्रबंधन ने संघ के रजिस्ट्रेशन सहित अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की और सीटिया संगठन के आवेदन को स्वीकार कर लिया। सीटिया एनसीएल जोन के अध्यक्ष प्रकाश पटेल ने एनसीएल प्रबंधन द्वारा चेक ऑफ दिए जाने का श्रेय केंद्रीय महामंत्री बीके पटेल सहित पूरी केंद्रीय टीम को दिया है।

केन्द्रीय महामंत्री, सीटिया,बी.के. पटेल
केंद्रीय महामंत्री बी के पटेल द्वारा बताया गया कि सीटिया एनसीएल जोन की यह मांग थी। इसके लिए उचित प्रयास करने पर प्रबंधन ने स्वीकार किया है। एनसीएल के चेक ऑफ में शामिल किए जाने से संघ के केंद्रीय महामंत्री एवं पूरी केंद्रीय कमेटी, जोनल कमेटी सहित परियोजना के प्रतिनिधियों को सदस्य कर्मचारियों एवं अन्य श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा बधाई एवं शुभकामना देने का क्रम जारी है।
