Newspost, Corporate Desk. @RohitGupta

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर बुधवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय सहित परियोजनाओं व इकाइयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय स्थित सभागार में राजभाषा पर कार्यशाला व प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें राजभाषा से संबन्धित संवैधानिक जानकारियों, प्रमुख अंग्रेजी शब्दों व वाक्यांशों का हिन्दी में अनुवाद, प्रसिद्ध मुहावरों व लोकोक्तियों के अर्थ, तद्भव-तत्सम, समानार्थी व विलोम शब्द जैसे अनेक प्रश्न पूछे गए।

इस प्रतियोगिता में एनसीएल के महाप्रबंधक (कार्मिक) शफदर खान, राजभाषा के विभागाध्यक्ष विक्टर कुजूर एवं अन्य उपास्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यालय के विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उप महाप्रबन्धक (सतर्कता) मनोज कुमार ने आयोजित कार्यशाला में हिन्दी के विकास, उपयोग, विश्व हिंदी सम्मेलन जैसे कई विषयों पर प्रकाश डाला।

विदित हो कि एनसीएल में कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा पखवाड़े का आयोजन किया जाता है। साथ ही समय – समय पर राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने हेतु कार्यशाला का भी आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *