Newspost, National Election Desk. Rohit Gupta.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली आज मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, (पश्चिम बर्धमान) के डीवीसी मोर इलाके में थी। इस रैली से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर टीएमसी के लोगों द्वारा हमला किया गया।

भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा, “गाड़ी तोड़ना, वापस जाने के नारे लगाना, कार्यकर्ताओं को धमकाना आदि कुछ नया नहीं है। जब राक्षसी शक्ति का विध्वंश होने लगता है तो उत्पात बढ़ता है। दिलीप घोष ने कहा कि "4 जून के बाद सब ठंडा हो जाएगा।"

लोकसभा चुनाव 2024 के कुल सात में से दो चरण का मतदान हो चुका है। देशभर में कहीं भी एंटी/प्रो लहर का असर कुछ खास नहीं है। आमतौर पर बहुतायत मतदाता नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखने की राय रखता है, तो अल्पसंख्यक और कुछ अन्य इंडी अलायंस के समर्थन में भी बातें कर रहे हैं। लेकिन मतदान को लेकर सभी के उत्साह में कमी भी देखी जा रही है। हालांकि पश्चिम बंगाल में अब तक हुए मतदान का प्रतिशत ठीक ठाक रहा है।

source- ANI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *