Newspost, Corporate Desk. A. Anand, Singrauli.

कोल इंडिया की कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की सभी परियोजना व इकाइयों से अप्रैल माह के अंत में 8 अधिकारी व 43 कर्मचारी सहित कुल 51 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। मंगलवार, 30 अप्रैल को, एनसीएल मुख्यालय से महाप्रबंधक (प्रणाली) रामप्रकाश गुप्ता, महाप्रबंधक (उत्खनन) एस. रामास्वामी एवं सिविल विभाग में कार्यरत श्रीमती कबूतरी देवी सेवानिवृत हुए। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजित अभिनंदन समारोह में सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के अतिरिक्त निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेन्द्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) सुनील प्रसाद सिंह एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

See more ... on NewspostGlobal.com

विशेष कार्यक्रम में एनसीएल के शीर्ष पदाधिकारियों ने कहा…

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों की कंपनी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा और जुड़ाव को अनुकरणीय बताया। साथ ही उनके कार्य के दौरान अपने साथियों के साथ सहकारितापूर्ण व्यवहार की भी प्रशंसा की एवं सुनहरे भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक वित्त रजनीश नारायण ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सुखद जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की तथा कंपनी के उत्कर्ष में इन अनुभवी कर्मियों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनसे इच्छानुसार सृजनात्मक कार्य करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन) जितेन्द्र मलिक ने कहा कि अनुभवी , कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों की बदौलत ही कंपनी प्रगति मार्ग पर प्रशस्त है। सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की स्पष्टवादिता और कंपनी के प्रति समर्पण भाव की सराहना की तथा उनकी कार्यशैली को अनूठा बताया।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक (तकनीकी/ परियोजना व योजना) सुनील प्रसाद सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सुखी, स्वस्थ एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कर्मियों की भरपाई बहुत मुश्किल होती है। उन्होंने एनसीएल की अच्छी यादों को संजोने का आग्रह किया व व्यक्तिगत योजनाओं को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।

अभिनंदन समारोह के दौरान सेवानिवृत हो रहे कर्मियों ने अपने संस्मरण साझा किए। एनसीएल की सभी परियोजना व इकाइयों में भी इसी प्रकार का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *