Newspost, Election Desk. A. Anand.

सिंगरौली, एमपी, 4 जून। संसदीय क्षेत्र-11 सीधी के अंतर्गत आने वाली सिंगरौली जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों 79 चितरंगी, 80 सिंगरौली तथा 81 देवसर में पड़े मतों की गणना 4 जून को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर में हुई। मतगणना के अंत में सिंगरौली की तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने लोकसभा सीधी के भाजपा प्रत्याशी को उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बड़े नेता कमलेश्वर पटेल से लगभग सवा लाख अधिक वोट देकर जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया। मतगणना के अंत में डॉ राजेश मिश्रा 2 लाख 60 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। कलेक्टर व रिटर्निंग ऑफिसर चन्द्रशेखर शुक्ला तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मतगणना प्रेक्षक अराथी आनंद, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता की उपस्थिति में ईव्हीएम स्ट्रांग रूम की सील खोली गई और गणना कार्य प्रारंभ कराया।

सीधी-सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव मतगणना के लिए सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबिलें लगाई गई थीं। सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र 80 की मतगणना का कार्य 20 राउण्ड में संपन्न किया गया। घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा को 73725 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल को 37621 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिव्दंदी से 36104 मतों से आगे रहे। इसी तरह पूजन राम साकेत को 7056, अजय प्रताप सिंह को 2384, तारा देवी सिंह को 259, नारायण दास शाह मूल निवासी को 353, राम विशाल कोल को 149, रामसिया साहू को 243, समय लाल वैश्य को 490, संजय नामदेव को 2311, कैलाश प्रसाद बर्मा को 567, ददिया यादव को 301, दशरथ प्रसाद बैस को 350, भगवान प्रसाद तिवारी को 667, महेन्द्र भैया को 368, लक्ष्मण सिंह बैस को 2309, सुनील तिवारी को 327 मत प्राप्त हुए। नोटा को मिले मतों की संख्या 589 रही।

देवसर विधानसभा क्षेत्र में भी मिली बढ़त

लोकसभा संसदीय क्षेत्र 11 सीधी के लिए विधानसभा क्षेत्र देवसर में पड़े मतों की गणना 20 राउण्ड में संपन्न हुई। यहाँ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा को 75216 मत, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल को 45047 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिव्दंदी से 30169 मतों से आगे रहे। नोटा पर 502 वोट पड़े।

चितरंगी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 हजार की मिली लीड

विस चितरंगी की मतगणना 21 राउण्ड में संपन्न की गयी। भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा को 82024 मत, वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल को 32412 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिव्दंदी से 49612 मतों से आगे रहे।

मध्य प्रदेश की लोकसभा सीट सीधी से भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा अंततः 206000 से अधिक मतों से विजय हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *