Newspost Global की स्पेशल रिपोर्ट में एनडीए (BJP+) को 349- 401, I.N.D.I.A. को 129-152, अन्य को 15-21 सीटें मिलने का अनुमान

🔴Editorial Desk: Rohit Gupta.

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। सोमवार को चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुए मतदान के जिन आंकड़ों को प्रस्तुत किया, वह वास्तव में गर्म मौसम के बावजूद मतदाताओं के उत्साह को दिखा रहा है। इन आंकड़ों में 31 करोड़ से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग जनों का आंकड़ा भी ठीक ठाक रहा है। यह परिणाम का एक खाका भी प्रस्तुत करता है। हमारी टीम ने विभिन्न राज्यों के अपने कनेक्शन्स की राय और तमाम सेफ़ोलॉजिस्ट (चुनाव विश्लेषकों) के सर्वे आंकड़ों की समीक्षा के बाद निष्कर्ष निकाला है।

हमारी टीम ने राज्यवार, महानगर, नगरीय, ग्रामीण, महिला, युवा, जातिगत, धर्म, विपक्षी एजेंडा- जाति जनगणना, बेरोजगारी, मंहगाई, संविधान को खतरा, सत्तापक्ष का कामकाज, योजनाएं और क्रियान्वयन, कानून व्यवस्था, राष्ट्रवाद, अंतर्राष्ट्रीय छवि, आमजन का भरोसा आदि विषयों पर रायशुमारी की, तब कहीं हम अपने आंकड़े लेकर आए हैं। हमें भी आपकी तरह चुनाव परिणामों के आने की बेसब्री है। हालांकि प्रत्याशियों की धड़कन जरूर बढ़ गई होगी।

माय एक्सिस इंडिया, सीएन‌एक्स, सी वोटर, चाणक्य सहित लगभग दर्जन भर सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़ों के औसत के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी मिशन 400+ के काफी करीब हैं और वे भारी बहुमत से तीसरी बार फिर से सत्ता के सिंहासन पर बैठने जा रहे हैं। बहरहाल आज 4 जून 2024, मंगलवार को वोटों की गिनती के साथ परिणाम भी आने लगेंगे। जहाँ तक लोकसभा सीट-11 सीधी का सवाल है, यहाँ 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान कराया गया था। हमारे सर्वे के अनुसार इस सीट पर कमल खिलने की संभावना है। सीधी, सिहावल एवं चुरहट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के साथ कड़ा संघर्ष तथा सिंगरौली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सम्मानजनक बढ़त का अनुमान है। इस सीट पर जीत-हार का अंतर कुछ हजार में ही हो सकता है।

उल्लेखनीय बात यह है कि एनडीए को सबसे अधिक चाणक्य ने 401 + - 15 सीटें तथा विपक्षी गठबंधन इंडिया को 107 + - 11 सीटें दी है। दैनिक भास्कर ने अपने सर्वे में एनडीए को सबसे कम 281-350 तथा विपक्षी गठबंधन को सबसे अधिक 145- 201 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया है।

इन एग्जिट पोल्स के आने के बाद इंडी गठबंधन के कांग्रेस, सपा, राजद, शिवसेना (यूबीटी गुट), आप आदि के नेता ईवीएम, चुनाव व्यवस्था, मीडिया.. सभी पर टूट पड़े हैं। इससे एक बात समझ में आ रही है कि इंडी गठबंधन भी एग्जिट पोल के आंकड़ों को अंदर खाने मान रहा है। संभवतः परिणाम आने के बाद अपनी राजनीतिक छवि को साफ दाफ बनाए रखने के लिए छद्म प्रतिरोध करने लगे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडी गठबंधन की बैठक में अचानक 295 सीट पर जीतने का दावा कर दिया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया सेल जाग उठा और यह खबर घूमने लगी। राहुल गांधी को कांग्रेस का सुपर अध्यक्ष कहा जाय तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इन्होंने मीडिया को मोदी मीडिया और एग्जिट सर्वे को फैंटेसी कहा। दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर तो जयराम रमेश ने गृहमंत्री का नाम उछाला और कहा कि 150 डीएम को फोन कर चुनाव को प्रभावित किया। इस बात को सपा नेता अखिलेश यादव, आरजेडी के तेजस्वी यादव और टीएमसी के नेताओं ने न केवल दोहराया, बल्कि कार्यकर्ताओं को कफन बांधकर मरने मारने के लिये मतगणना को घेर लेने को कह दिया। ये हैं वो लोग जो लोकतंत्र को खतरे में बता रहे थे। इनकी बौखलाहट इनके अस्तित्व पर मंडरा रहे संकट को बताने के लिए काफी है।

एनपीजी मीडिया टीम की ओर से हम सभी दलों के उम्मीदवारों को अच्छे परिणाम हेतु शुभकामना देते हैं। जीतने वाले को जिम्मेदारी मिलेगी और जो सफल नहीं होंगे उन्हें मिलेगा.. फिर से मौका !!!

•Editor in Chief- Rohit Gupta.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *