देवसर विधानसभा क्षेत्र में और मजबूत हुई बीजेपी

Newspost, Political Desk, Bihari Lal Gupta.

जिला महामंत्री कांग्रेस प्रेम सिंह भाटी, नगर परिषद सरई की अध्यक्ष, गोंगपा की अनुराधा सिंह व अन्य भाजपा में हुए शामिल

सरई, सिंगरौली (मप्र)। लोकसभा चुनाव के मुहाने पर कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। एक ओर प्रदेश स्तर पर कांग्रेस के बडे़ नेता भाजपा मे शामिल हो रहे हैं तो दूसरी ओर सिंगरौली जिले के महामंत्री कांग्रेस कमेटी व नगर परिषद सरई के पार्षद प्रेम सिंह भाटी ने नगर परिषद अध्यक्ष अनुराधा सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली। अनुराधा सिंह गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से निर्वाचित हुई थी।

इनके साथ ही रामसंजीवन बंसल पार्षद वार्ड नं. 3 गोणवाना गणतंत्र पार्टी सहित काफी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। समाजसेवी प्रेम सिंह का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू की बात करती है, गाय पर बात करती है, अंतिम पंथ में व्यक्ति तक लाभ पंहुचाने की बात करती हैं, इसलिए मैने भाजपा ज्वाइन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो बात पहले थी अब वो नहीं रह गई। वहीं नगर परिषद सरई की अध्यक्ष अनुराधा सिंह का कहना है कि हम विकास करना चाह रहे हैं। इसलिए हम भाजपा मे शामिल हो रहे हैं। सरई नगर परिषद का विकास हम अब करेंगे। दिनेश रजक, कमलेश दुबे, नीरज रावत, दादे साहू, डाँ. कमलेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, विजय यादव सहित कई कांग्रेसी नेता भी बीजेपी में शामिल हुए।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, भाजपा नेता रमापति जायसवाल, सुंदरलाल शाह, आशा यादव, मंडल अध्यक्ष सरई गजेंद्र गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा विकास श्रीवास, मंडल अध्यक्ष ओ.बी.सी. मोर्चा रामधनी यादव, सोमचंद जायसवाल, अमर राज केशरी, विकेश गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *