Newspost, Regional Desk, Bihari Lal Gupta.

सरई, सिंगरौली (मप्र)। सोमवार को देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने नगर परिषद सरई के 1 से 15 वार्ड के विकास के लिए ₹ 2 करोड़ 16 लाख 1 हजार रुपये के विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों का शुभारंभ घोघरा वर्दियां नाला के समीप भूमिपूजन कर किया।

इन कार्यों में वार्ड नं.1 में ₹ 12 लाख 85 हजार का सड़क निर्माण, वार्ड नं. 2 में 14 लाख 49 हजार का सड़क निर्माण, वार्ड नं. 3 में 12 लाख 99 हजार का सड़क निर्माण, वार्ड नं.4 में 10 लाख 45 हजार का सड़क निर्माण, वार्ड नं. 5 में 14.24 लाख रुपये का सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 6 में 17 लाख 55 हजार रुपये का सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 7 में 10 लाख 90 हजार रुपये का सड़क निर्माण, वार्ड 8 में 11 लाख 70 हजार रुपये का सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 9 में 10 लाख 3 हजार रुपये का सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 10 में 11 लाख 3 हजार रुपये का सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 11 में 13 लाख 81 हजार रुपये का सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं.12 में 10 लाख 81 हजार का सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं. 13 में 36 लाख 68 हजार रुपये का वर्दियां नाला में एच.पी.सी पुलिया का निर्माण कार्य, वार्ड नं. 14 में 14 लाख 39 हजार का सड़क निर्माण कार्य, वार्ड नं.15 में 11 लाख 42 हजार रुपये का सड़क निर्माण कार्य जो परिषद के सभी 15 वार्ड मिलाकर 2 करोड़ 16 लाख 1 हजार रुपये का है, इसका भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान वार्ड नं. 6 के पार्षद रमापति जायसवाल ने नाराजगी जताई। नगर परिषद के प्रसासन पर दोष लगाते हुए कहा कि जब नगर परिषद के सभी वार्डों के भूमिपूजन एक जगह आयोजित किया गया तब अलग अलग जगह पर भूमिपूजन आयोजित करने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि हम अपने वार्ड के पार्षद हैं, जनता को क्या जबाब दूंगा, इसलिए कार्यक्रम जिस तरह नियोजित हो उसी तरह के संपन्न कराने का प्रयास किया करें। मेरी जो जिम्मेदारी है उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहता हूँ। उन्होंने अपने वार्ड में जहाँ सड़क की सबसे ज्यादा जरूरत है वहां सड़क निर्माण के लिए ध्यान आकर्षण कराया। इसके साथ हीअन्य विभागों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मौके पर विधायक राजेंद्र मेश्राम के अलावा नगर परिषद सरई की अध्यक्ष अनुराधा सिंह, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता (बल्ली), नगर परिषद सीएमओ सुरेंद्र सिंह उईके, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री सुंदर लाल शाह, भाजपा नेत्री आशा यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास श्रीवास, मंडल अध्यक्ष ओ.बी.सी मोर्चा रामधनी यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता, सोमचंद जायसवाल, विकेश गुप्ता, अमर राज गुप्ता, आशीष गुप्ता, शहजाद खान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *