अपराध छिपाने के लिए खुद बना था फरियादी, बेल्ट से घोंट दिया था गला
R.B. Singh ‘Raaz’
Regional Desk, (NPG Media), सीधी, मध्य प्रदेश
अपनी ही पत्नी की हत्या कर दूसरे पर आरोप मढ़ने और खुद को निर्दोष साबित करने के लिए हत्यारे ने स्वयं ही फरियादी बनकर पुलिस थाने पहुँच गया। लेकिन पुलिस के जब जांच विवेचना प्रारम्भकी तो चंद घंटों में ही मामले का पर्दाफाश हो गया। फरियादी ही हत्या का आरोपी निकला जिसे जेल के सलाखों में पहुंचा दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले फरियादी इन्द्रपाल सिंह गोंड पिता परसु सिंह गोंड उम्र- 35 वर्ष, निवासी- गिजवार हाल मुकाम उड़ैसा लेदरीपार थाना मझौली जिला सीधी के द्वारा सूचना दी गई कि 11 जुलाई 2023 समय 12 बजे मैं अपने घर से गांव तरफ अपनी बच्ची सविता सिंह को लेकर किराना सामान लेने चला गया था, जब 1 बजे वापस घर आया तो देखा की पत्नी श्यामकली सिंह गोंड उम्र- 26 वर्ष घर के अन्दर चारपाई पर मृत हालत में पडी है। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे।
पुलिस ने सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर देहाती मर्ग कायम कर विधिवत जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान सफीना फॉर्म, शव पंचायतनामा, घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार किया गया एवं घटनास्थल से आवश्यक वस्तु की जप्ती की गई और गवाहों के कथन लिये गए। जांच के दौरान मृतका के शव के आस पास खून के धब्बे, चूडियां, बाल, बेल्ट के टुकडे व मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाये गए। जिससे मृतका की मृत्यु संदिग्ध अवस्था मे होना पायी गई। शव पंचनामा कार्यवाही बाद शव का पीएम कराया गया जिसमें डॉक्टर द्वारा मृतका की मृत्यु गला मरोडने व दबाने से गले की हड्डी टूटने व दम घुटने से होना लेख किया गया है। इस पर मर्ग की अभी तक की जांच से प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति के द्वारा श्याम कली की हत्या करना प्रमाणित पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना की गई।
जांच में घटना के सूचनाकर्ता संदेही आरोपी इन्द्रपाल सिंह गोंड से पूछताछ की गई, तब उसने पत्नी के साथ मायके चले जाने की वजह से लड़ाई झगड़ा और मारपीट करना और बेल्ट से गला दबाकर हत्या करना बताया। आरोपी इन्द्रपाल सिंह गोंड पिता परसु सिंह गोंड उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मझौली के समक्ष पेश किया गया जहाँ से आरोपी की जेल भेज दिया गया।
